
T20 World Cup 2026: बुमराह के बंप कैच पर उछल पड़ीं साक्षी... धोनी का कूल रिएक्शन VIRAL
AajTak
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा. सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाते नजर आए.
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में 7 रनों से जीत हासिल की. गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साथ VIP बॉक्स में नजर आए. वीआईपी बॉक्स में रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रीतिका सजदेह भी मैच का आनंद ले रहे थे.
जब इंग्लैंड 254 रनों का पीछा कर रहा था, तो 18वें ओवर में एक रोचक घटना हुई. जसप्रीत बुमराह ने फॉलो-थ्रू में गेंद पकड़ी. हालांकि एमएस धोनी की वाइफ साक्षी को लगा कि बुमराह ने सैम करन का कैच पकड़ लिया है और उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया. गेंद एक बाउंस पर बुमराह के पास पहुंची थी, इसलिए करन आउट नहीं हुए.
सभी को इस स्थिति का पता था, लेकिन साक्षी धोनी ने गलत अनुमान लगाया. उनका जश्न देखकर एमएस धोनी की शांत प्रतिक्रिया ने सभी का दिल जीत लिया. धोनी ने बहुत ही शांत और मजेदार तरीके से उन्हें 'शांत हो जैसा' इशारा किया. इस घटना पर VIP स्टैंड में मौजूद अन्य सेलिब्रिटीज भी हंस पड़े. यह वीडियो क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई.
मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 253/7 का स्कोर बनाया. भारत के लिए संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड 246/7 तक ही पहुँच सका.इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन की जबरदस्त पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सपोर्ट नहीं मिला. अब फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूज़ीलैंड से होगा, जो रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब भी एक्टिव है. धोनी आईपीएल 2026 में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए धमाल मचाने जा रहे हैं. धोनी ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. धोनी की ही कप्तानी ने सीएसके ने पांच बार आईपीएल में खिताब जीत हासिल की हुई है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








