T20 World Cup: रिंकू सिंह IN या OUT, क्या जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की XI में कर पाएंगे वापसी?
AajTak
टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार (26 सितंबर) अहम मुकाबला खेलना है. रिंकू के पिता लिवर कैंसर की वजह से वेंटिलेटर पर थे, इसी वजह से वो टीम इंडिया का चेन्नई में ट्रेनिंग कैम्प छोड़कर वापस आए थे. ऐसे में सवाल है कि क्या उनको अगले मैचों में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली है. टीम के भरोसेमंद फिनिशर रिंकू सिंह 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले करो या मरो मुकाबले से पहले फिर से स्क्वॉड से जुड़ने जा रहे हैं. पर, सवाल है कि उनका जिस तरह का फॉर्म है, ऐसे में उनको प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा या नही.
रिंकू 24 फरवरी की सुबह टीम कैम्प छोड़कर अपने पिता से मिलने गए थे, जो ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं और लाइफ सपोर्ट पर हैं. पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने के बाद अब वह दिल्ली से चेन्नई के लिए उड़ान भरकर टीम से जुड़ेंगे.
भारत को टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखने के लिए जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार ने समीकरण बिगाड़ दिए थे.
टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ ने संकेत दिए हैं कि प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है. टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता के कारण ऑफ स्पिन के खिलाफ परेशानी दिखी है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि किस खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ता है. पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी रिंकू को नीचे बल्लेबाजी देने की रणनीति पर सवाल उठाए थे.
टी20 वर्ल्ड कप में अब तक रिंकू का प्रदर्शन रिंकू ने टूर्नामेंट के सभी मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें निचले क्रम में सीमित मौके मिले. जहां वो खुद खास नहीं कर सके हैं. अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ वो सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए थे. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंद में नाबाद 11 रन की तेज कैमियो पारी उन्होंने खेली. नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने 3 गेंदों में 6 रन बना. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ वो दो गेंद पर शून्य पर चलते बने.
जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसा है रिंकू का रिकॉर्ड सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू का रिकॉर्ड मजबूत रहा है. उन्होंने कुल 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जहां 4 पारियों में वो 3 बार नाबाद रहे हैं. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 60 रन 176.47 के स्ट्राइक रेट से आए हैं. 2024 में हरारे में नाबाद 48 रन की मैच जिताऊ पारी भी खेली थी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








