
T20 World Cup: भारत-PAK में होगी जोरदार टक्कर, UAE है तैयार, दोनों टीमें एक ही ग्रुप में
AajTak
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. अक्टूबर और नवंबर में होने टूर्नामेंट में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें एक ही ग्रुप में होंगी. यह टूर्नामेंट पहले भारत में होना था लेकिन अब यह यूएई और ओमान में खेला जाएगा.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 विश्व कप मुकाबलों के ग्रुप की घोषणा कर दी है. शुक्रवार को ओमान में ग्रुपों का निर्धारण किया गया. दिलचस्प ये है कि भारत अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ एक ही ग्रुप में हैं. दोनों सुपर-12 के ग्रुप-2 में हैं. आखिरी बार दोनों टीमें 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में भिड़ी थीं, जिसमें भारत ने बाजी मारी थी. 🤩 Some mouth-watering match-ups in the Super 12 stage of the ICC Men's #T20WorldCup 2021 🔥 Which clash are you most looking forward to? 👉 https://t.co/Z87ksC0dPk pic.twitter.com/7aLdpZYMtJMore Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












