
T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर संकट के बादल! जानें मेलबर्न के मौसम का ताजा अपडेट
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. मेलबर्न में लगातार बारिश हो रही है जो बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है. सुपर-12 स्टेज के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है. ऐसी स्थिति में अगर मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिलेगा.
टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत को भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला होना है. लेकिन फिलहाल जो हालात दिख रहे हैं वह कुछ सही नहीं लग रहे हैं. टी20 विश्व कप के इस बहुप्रतीक्षित मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे सुपर 12 चरण के इस मुकाबले के ओवरों मे कटौती संभव है.
शुक्रवार की शाम को मेलबर्न में काफी तेज बारिश हुई. यह बारिश शनिवार की सुबह भी जारी रही. स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक रविवार (मैच के दिन) को 80 से 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है. इस दौरान एक से पांच मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है. अगर रविवार को ऐसा हुआ तो क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए यह निराशाजनक होगा. हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर बारिश हुई भी तो इस मैदान में उससे निपटने के लिए सुविधाएं मौजूद है.
मैदान के हाउसफुल होने की संभावना
मैच की सभी टिकट चंद मिनटों में बिक गए थे और मैदान में लगभग 80 से 90 प्रतिशत भारतीय टीम के प्रशंसक मौजूद रहेंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच 2016 टी20 विश्व कप मैच से पहले भी काफी बारिश हुई थी लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान की शानदार ड्रेनेज सिस्टम (जल निकासी प्रणाली) के कारण 18-18 ओवर्स का खेल हुआ था.
आयोजकों को हो सकता है नुकसान
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भी इस तरह की सुविधाएं मौजूद हैं और ड्रेनेज सिस्टम शानदार है, लेकिन अगर बारिश के कारण मैच नहीं हुआ तो विक्टोरिया राज्य क्रिकेट संघ को प्रशंसकों को टिकट के पैसे वापस करने होंगे. इस महामुकाबले के लिए विज्ञापन दरों में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई थी. यदि बारिश के कारण मुक़ाबला नहीं होता है तो सारे प्लान धरे के धरे रह जाएंगे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








