T20 World Cup: पाकिस्तान की इंग्लैंड से सुपर-8 में हार का 'विलेन' कौन? कप्तान सलमान आगा ने इन पर फोड़ा ठीकरा
AajTak
ENG vs PAK: इंग्लैंड से मिली हार के बाद सलमान आगा ने मिडिल ओवर्स की ढीली गेंदबाजी को हार की सबसे बड़ी वजह बताया. शाहीन अफरीदी की शानदार शुरुआत के बावजूद पाकिस्तान दबाव बनाए नहीं रख सका. हैरी ब्रूक और विल जैक्स की साझेदारी ने मैच पलट दिया और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली.
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार सेंचुरी लगाकर अकेले दम पर इंग्लैंड को सुपर 8 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट से जीत दिलाई, जिससे अंग्रेज टीम पल्लेकेले में मंगलवार (25 फरवरी) को T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई.
ब्रूक ने 51 गेंदों में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 100 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड ने पाकिस्तान के नौ विकेट पर 164 रन के टारगेट को पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया और सुपर 8 स्टेज में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की.
विल जैक्स (28) ने ब्रूक का बहुत अच्छा साथ दिया. पाकिस्तान के लिए, शाहीन शाह अफरीदी (4/30) और उस्मान तारिक (2/31) ने विकेट लिए.
इससे पहले साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 63 रन बनाए, जबकि बाबर आजम और फखर ज़मान ने 25-25 रन बनाकर पाकिस्तान को पहले बैटिंग करने के बाद टोटल बनाने में मदद की. इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन (3/24), जेमी ओर्वटन (2/26) और जोफ्रा आर्चर (2/32) सबसे सफल गेंदबाज रहे.
सलमान आगा ने किसे बताया इंग्लैंड मैच का विलेन इंग्लैंड के खिलाफ उतार-चढ़ाव से भरे मुकाबले में मिली हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने साफ कहा कि टीम ने मैच पर शुरुआती नियंत्रण के बावजूद मिडिल ओवर्स में लय खो दी. मुकाबला एक समय पूरी तरह पाकिस्तान की पकड़ में था, लेकिन शाहीन शाह आफरीदी की शानदार शुरुआत के बाद भी टीम उस दबाव को बरकरार नहीं रख सकी.
पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट को गोल्डन डक पर आउट कर पाकिस्तान ने मैच का आगाज धमाकेदार किया. इसके बाद जोस बटलर और जैकब के विकेट गिरते ही इंग्लैंड 35/3 पर लड़खड़ा गया. यहां तक सब कुछ पाकिस्तान की योजना के मुताबिक चल रहा था.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








