
T20 World Cup ट्रॉफी का जयपुर से है खास कनेक्शन, जानें क्या है इस खिताब की खासियत
AajTak
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. अहमदाबाद में फाइनल मैच होगा. लेकिन क्या आपको पता है कि इस ट्रॉफी का संबंध जयपुर से भी है. आइए इस ट्रॉफी की खासियत जानते हैं...
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का धमाल पूरी दुनिया में देखने को मिला. 7 फरवरी से शुरू हुए इस महामुकाबले की फाइनल घड़ी अब आ गई है. 20 टीमों के साथ शुरू हुआ ये सफर अब दो टीमें यानी भारत और न्यूजीलैंड के बीच सिमट गया है. जिनके बीच फाइनल मैच आज यानी रविवार को खेला जाएगा. ट्रॉफी कौन जीतेगा. इसका फैसला तो अहमदाबाद में होने वाले मुकाबले के बाद होगा. लेकिन क्या आपको पता है कि टूर्नामेंट की इस ट्रॉफी का एक खास संबंध जयपुर से भी है.
जयपुर से है ट्रॉफी का कनेक्शन
दरअसल, इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जयपुर के ट्रॉफी डिजाइनर अमित पबुआल ने तैयार किया है. अमित पबुवाल ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का शुरुआती डिजाइन ऑस्ट्रेलिया की डिजाइन कंपनी Minale Bryce ने तैयार किया था. इसके बाद इस डिजाइन के आधार पर ट्रॉफी बनाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई.
पबुवाल के मुताबिक, ट्रॉफी का डिजाइन वर्ष 2007 में तैयार हुआ था, जब वर्ल्ड कप का पहला संस्करण आयोजित किया गया था. डिजाइन तय होने के बाद आईसीसी ने उन्हें ट्रॉफी बनाने का काम दिया.
उन्होंने बताया, “जब ट्रॉफी का डिजाइन फाइनल हो गया, तब आईसीसी ने मुझे इसे बनाने की जिम्मेदारी दी. इसी तरह 2007 में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी तैयार की गई.”
पबुवाल ने बताया कि इससे पहले उन्होंने क्रिकेट के लिए दुनिया की सबसे बड़ी सिल्वर ट्रॉफी फ्रेंडशिप कप भी डिजाइन की थी. इसी ट्रॉफी की वजह से आईसीसी का ध्यान उनकी ओर गया और बाद में उनसे टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी बनवाई गई.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








