
T20 World Cup: जिस श्रीलंका के बहाने नकवी ने छोड़ी थी नौटंकी, उसी ने तोड़ा पाकिस्तान का गुरूर, जानें हार के 3 बड़े कारण
AajTak
श्रीलंका से 5 रन की जीत के बावजूद पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया. आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी ढहना, उस्मान तारिक का फेल होना और दबाव में रणनीति बिखरना पाकिस्तान के सेमीफाइनल से बाहर होने के बड़े कारण रहे. जिस श्रीलंका का नाम लेकर पाकिस्तान ने पहले विवाद खड़ा किया था, उसी टीम ने उसका गुरूर तोड़ दिया.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पाकिस्तान का सफर अब खत्म हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में उसे 5 रनों से जीत जरूर मिली. लेकिन उसका सेमीफाइनल का सपना चूर हो गया. पाकिस्तान को इस मुकाबले में एक नहीं कई झटके लगे हैं. श्रीलंका ने इस मैच के जरिए पाकिस्तान के उस गुरूर को भी तोड़ा है, जिसका बहाना बनाकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी और पीएम शाहबाज शरीफ ने वर्ल्ड कप की नौटंकी पर विराम लगाया था.
पहले इस मुकाबले के बारे में जानिए
इस मैच से पहले समीकरण कुछ ऐसे थे, जो पाकिस्तान के पक्ष में नहीं माने जा रहे थे. दरअसल, पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना था. ताकि उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाए. मैच शुरू हुआ तो पाकिस्तान को बल्लेबाजी का मौका मिल गया.
पाकिस्तान ने फरहान के शतक और फखर की तूफानी फिफ्टी के दम पर 212 रन बना डाले. फिर समीकरण कुछ ऐसा बना की पाकिस्तानी गेंदबाज अगर श्रीलंका को 147 रनों के पहले रोक देते तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाता.
यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Pakistan T20 WC Highlights: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन सेमीफाइनल का सपना टूटा
पाकिस्तानी गेंदबाजों ने जब शुरुआत की तो ऐसा लगा की वो श्रीलंका को जल्दी समेट देंगे. लेकिन शनाका और पवन रथनायके कुछ और ही ठान कर मैदान में उतरे थे. दोनों ने श्रीलंका को 16वें ओवर में ही 147 के पार पहुंचा दिया. जिसके चलते पाकिस्तान मैच के नतीजे से पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया. फिर एक समय पर पाकिस्तान के सामने मैच बचाने की भी चुनौती आई. हालांकि, आखिरी गेंद तक हुए रोमांचक मैच में पाकिस्तान 5 रन से मैच बचाने में कामयाब रहा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








