
T20 World Cup: आज से सुपर-12 स्टेज का आगाज, कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें हर जवाब
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में शनिवार (22 अक्टूबर) से सुपर-12 चरण के मुकाबलों का आगाज हो रहा है. शुरुआती मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में मुकाबला होना है. टीम इंडिया की बात करें तो वह अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज (22 अक्टूबर) से सुपर-12 चरण के मुकाबलों का आगाज हो रहा है. इसी कड़ी में शुरुआती मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होना है. वहीं पर्थ में होने वाले दिन के दूसरे मैच में इंग्लैंड की टक्कर अफगानिस्तान से होगी. भारतीय टीम की बात करें तो वह अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है.
इस वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है, जिसमें से चार टीमें वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नामीबिया और यूएई क्वालिफाइंग राउंड से आगे नहीं बढ़ पाईं. क्वालिफाइंग राउंड के जरिए जिम्बाब्वे, श्रीलंका, नीदरलैंड और आयरलैंड ने सुपर-12 के लिए जगह बनाई. इन चार टीमों में से भारत के ग्रुप में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड को एंट्री मिली है. वहीं श्रीलंका और आयरलैंड को ग्रुप-1 में जगह मिली. अब सुपर-12 के ग्रुप-1 में अब इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और अफगानिस्तान हैं. वहीं ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश शामिल है.
ग्रुप 1: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, श्रीलंका, आरलैंडग्रुप 2: भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, जिम्बाब्वे
छह मैदानों पर हो रहे सुपर-12 के मैच
टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 स्टेज में 30 मैचों का आयोजन किया जाना है. वहीं प्लेऑफ स्टेज में कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे. सिडनी, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ, एडिलेड और ब्रिस्बेन सुपर12 स्टेज के मैचों की मेजबानी करेंगे. सेमीफाइनल मैच एडिलेड ओवल और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने हैं. वहीं फाइनल मुकाबला 13 नवंबर 2022 को ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होना है.
भारतीय टीम इस वर्ल्डकप में सालों से चल रहे खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरने जा रही है. पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को शुरुआती मुकाबला खेलने के बाद 27 अक्टूबर को नीदरलैंड से उसका मैच होगा. फिर रोहित ब्रिगेड 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और 2 नवंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी. टीम इंडिया सुपर-12 स्टेज का आखिरी मैच छह नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








