T20 WC 2026 Final: अहमदाबाद में टॉस हारकर भी खुश हुए कप्तान सूर्या... लेकिन छलक उठा 2023 का दर्द, चर्चा में VIDEO
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (8 मार्च) को हुआ, जहां टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान चर्चा में रहा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबले में भिड़ंत रविवार (8 मार्च) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई. इस मैच में मिचेल सैंटनर ने टॉस जीता. न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दूसरी ओर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार टॉस हारने के बावजूद काफी सहज और खुश नजर आए.
टॉस के बाद सूर्या ने साफ कहा कि टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने में सहज है. उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है और फाइनल जैसे बड़े मैच में बोर्ड पर रन होना हमेशा फायदेमंद रहता है.
Hey, they’ve seen this one 🏆🏆 pic.twitter.com/IzTEGbHA5l
सूर्याकुमार यादव ने कहा- हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं क्योंकि इस टूर्नामेंट में हमने ऐसा करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है. सेमीफाइनल या फाइनल जैसे बड़े मैच में बोर्ड पर रन होना हमेशा अच्छा रहता है.
फाइनल के दबाव पर सूर्या ने कहा कि टीम अब पुराने नतीजों के बारे में नहीं सोच रही. उन्होंने इशारों में 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की हार का जिक्र करते हुए कहा कि वह सब अब इतिहास बन चुका है. यानी साफ है कि सूर्या के जेहन में 19 नवंबर 2023 के वनडे वर्ल्ड कप की हार रही.
Classic Ravi Shastri energy at the toss! 😍 🚨 The coin toss goes Mitchell Santner's way & New Zealand will bowl first in the final! ✌️ ICC Men’s #T20WorldCup | FINAL | #INDvNZ | LIVE NOW 👉 https://t.co/Tz1DBSb4nT pic.twitter.com/g8UkcXpNKo

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








