
T20 WC 2026: अड़ा BCB, ICC भी टाइट.. बांग्लादेश पर आज जय शाह लेंगे फाइनल कॉल? स्कॉटलैंड की एंट्री तय
AajTak
टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी पर आज अंतिम फैसला संभव है. ICC चेयरमैन जय शाह दुबई में मौजूद हैं. BCB ने मामला विवाद समाधान कमेटी (Dispute Resolution Committee) को भेजने की मांग की है, लेकिन ICC बोर्ड पहले ही शेड्यूल बदलने से इनकार कर चुका है. सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मौका मिल सकता है.
Bangladesh T20 World Cup Participation Decision: टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर संकट अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. ICC चेयरमैन जय शाह इस समय दुबई में मौजूद हैं और बांग्लादेश के टूर्नामेंट में खेलने या बाहर होने को लेकर शुक्रवार (23 जनवरी) शाम तक अंतिम फैसला लिए जाने की उम्मीद है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि भारत में खेलने से इनकार से जुड़े उसके मामले को ICC की विवाद समाधान कमेटी (Dispute Resolution Committee : DRC) को भेजा जाए. BCB का कहना है कि वह सुरक्षा कारणों से भारत यात्रा के फैसले पर अडिग है और इसमें किसी तरह का बदलाव संभव नहीं है.यह भी पढ़ें: BCB vs ICC: T20 वर्ल्ड कप वेन्यू पर बांग्लादेश का बड़ा दांव, विवाद DRC के पास पहुंचा, अब आगे क्या?
ICC अब इस मांग के कानूनी पहलुओं की समीक्षा कर रहा है ताकि यह तय किया जा सके कि BCB की मांग DRC के समक्ष अपील के योग्य है या नहीं. इसके बाद ही ICC इस पूरे मामले पर अंतिम निर्णय लेगा.
हालांकि, ICC बोर्ड पहले ही टी 20 वर्ल्ड कप के मूल शेड्यूल में किसी भी तरह के बदलाव के खिलाफ मतदान कर चुका है. बोर्ड का स्पष्ट रुख है कि टूर्नामेंट का शेड्यूल और वेन्यू में किसी भी तरह का फेरबदल संभव नहीं है.यह भी पढ़ें: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की 'कट्टर' सोच से कैसे अटका हिंदू कप्तान का T20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना?
सूत्रों के अनुसार- ICC के मौजूदा शेड्यूल में बदलाव करने की संभावना बेहद कम है. ऐसे में यदि बांग्लादेश टूर्नामेंट से हटता है या उसे बाहर किया जाता है, तो स्कॉटलैंड को उसकी जगह टी20 वर्ल्ड कप में शामिल किया जा सकता है.
जय शाह की दुबई में मौजूदगी और ICC की त्वरित कानूनी समीक्षा इस पूरे घटनाक्रम को और अहम बना देती है.क्रिकेट जगत की नजरें अब ICC के अंतिम फैसले पर टिकी हैं, जो ना केवल बांग्लादेश की भागीदारी बल्कि टूर्नामेंट की संरचना को भी प्रभावित करेगा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








