
T20 WC 2022: सेमीफाइनल में आराम से पहुंच सकती है टीम इंडिया, मिला आसान-सा ग्रुप लेकिन..
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. देखा जाए तो मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचने में कोई कठिनाई होनी चाहिए क्योंकि रोहित ब्रिगेड को आसान ग्रुप मिला है. भारतीय टीम के ग्रुप में नीदरलैंड, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे जैसी टीमें हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 23 अक्टूबर को खेला जाना है. टीम इंडिया को पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था जिसका बदला लेने के लिए बेताब होगी.
देखा जाए तो मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचने में कोई कठिनाई होनी चाहिए क्योंकि रोहित ब्रिगेड को आसान सा ग्रुप मिला है. भारत को पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका टीम से ही टक्कर मिलने की संभावना है. भारतीय टीम यदि इन दोनों को हरा देती है तो उसका सफर आसान हो सकता है.
बांग्लादेश समेत तीन कमजोर टीमें!
भारतीय टीम के ग्रुप में नीदरलैंड, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे जैसी टीमें हैं. नीदरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ तो भारत को जीत हासिल करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. हां बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए उसे मशक्कत करनी पड़ सकती है.
भारत को अबकी बार सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पांच में से चार मुकाबले जीतने होंगे. वैसे तीन मुकाबले जीतकर भी भारत सेमीफाइनल का टिकट कटा सकता है, लेकिन इसके लिए उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. पिछले वर्ल्ड कप में भी भारत ने तीन मुकाबले जीते थे लेकिन वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी थी.
...पिछली गलती से बचना होगा

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








