
T20 वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया पर बरसे करोड़ों, उपविजेता न्यूजीलैंड को भी मिली बंपर प्राइज मनी
AajTak
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया. भारतीय टीम की जीत में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की अहम भूमिका रही. संजू ने फाइनल में 89 रन बनाए, जबकि बुमराह ने चार विकेट झटके.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने 96 रनों से जबरदस्त जीत हासिल की. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (8 मार्च) को आयोजित इस खिताबी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का टारगेट था, जिसका पीछा करते हुए कीवी टीम 159 रनों पर ढेर हो गई.
भारतीय ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है. इससे पहले भारत ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बारबाडोस के मैदान पर साउथ अफ्रीका को पराजित किया था. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. कीवी टीम का ये इंतजार अब भी जारी है.
खिताबी मुकाबले के बाद विजेता भारत और उप-विजेता न्यूजीलैंड पर इनामों की बारिश हुई. टी20 वर्ल्डकप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम को 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.50 करोड़ रुपये) मिले. वहीं फाइनल हारने वाली कीवी टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 14.67 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिली.
वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को 0.79 मिलियन डॉलर (लगभग 7.24 करोड़ रुपये) मिले. वहीं, 5वें से 12वें स्थान तक रहने वाली टीमों को 0.38 मिलियन डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये) और 13वें से 20वें पायदान वाली टीमों को 0.25 मिलियन डॉलर (लगभग 2.29 करोड़ रुपये) दिए गए.
आईसीसी ने बांटी रिकॉर्डतोड़ मनी इस बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कुल 13.5 मिलियन डॉलर (लगभग 123.77 करोड़ रुपये) का प्राइज पूल रखा गया, जो 2024 के टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा है. पिछले वर्ल्ड कप में कुल 11.25 मिलियन डॉलर बांटे गए थे. तब विजेता रही भारतीय टीम को 2.45 मिलियन डॉलर और फाइनल हारने वाली टीम साउथ अफ्रीका को 1.28 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी हासिल हुई थी.
यह साफ दिखाता है कि टी20 वर्ल्ड कप की लोकप्रियता और इसकी कमर्शियल वैल्यू लगातार बढ़ रही है. टी20 वर्ल्ड कप अब सिर्फ क्रिकेट का रोमांच नहीं, बल्कि टीमों के लिए आर्थिक रूप से भी बड़ा मंच बन चुका है. बढ़ती प्राइज मनी इस बात का संकेत है कि टी20 क्रिकेट का ग्लोबल मार्केट लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले सालों में टी20 वर्ल्ड कप और भी भव्य होने वाला है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








