
'T20 वर्ल्ड कप 2026 कोई नहीं देखेगा...', ICC पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, बताई बड़ी वजह
AajTak
रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि पहले वर्ल्ड कप चार साल में होता था, जिसके चलते फैन्स का उत्साह सातवें आसमान पर होता था. अब हर साल आईसीसी इवेंट्स होने से इसकी लोकप्रियत में गिरावट आई है और रोमांच भी कम हो रहा है.
टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आागमी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पर भड़क गए हैं. अश्विन का मानना है कि ICC टूर्नामेंट्स की जरूरत से ज्यादा संख्या और टीमों के बीच बढ़ता क्वालिटी गैप दर्शकों की दिलचस्पी खत्म कर रहा है.
रविचंद्रन अश्विन ने साफ शब्दों में कहा कि इस बार का आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप शायद दर्शकों को बांधकर नहीं रख पाएगा. अश्विन ने यह भी कहा कि अब टूर्नामेंट के शुरुआती मैच एकतरफा हो गए हैं, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच खत्म हो रहा है. उनका मानना है कि बड़ी और छोटी टीम्स के बीच अंतर इतना बढ़ गया है कि शुरुआती मैचों में टक्कर नहीं दिखती.
रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'इस बार कोई भी टी20 वर्ल्ड कप देखने वाला नहीं है. भारत बनाम यूएसए, भारत बनाम नामीबिया जैसे मुकाबले वर्ल्ड कप से लोगों को दूर कर देंगे. पहले वर्ल्ड कप चार साल में एक बार होते थे, जिससे उत्साह बनता था. तब शुरुआती दौर में ही भारत का सामना इंग्लैंड या श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों से होता था, जो देखने में ज्यादा मजेदार होता था.'
अब हर साल हो रहा आईसीसी टूर्नामेंट रविचंद्रन अश्विन ने व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि लगातार हर साल कोई ना कोई बड़ा टूर्नामेंट होने से वर्ल्ड कप जैसा इवेंट अपनी खास पहचान और उत्सुकता खो रहा है. गौरतलब है कि 2010 के बाद से लगभग हर साल कोई ना कोई आईसीसी टूर्नामेंट खेला गया है. 2020 का टी20 वर्ल्ड कप कोविड-19 के कारण 2021 में हुआ. फिर 2022 में टी20 वर्ल्ड कप, 2023 में वनडे वर्ल्ड कप, 2024 में टी20 वर्ल्ड कप, 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन हुआ. अब 2026 में टी20 वर्ल्ड कप आयोजित किया जाना है.
रविचंद्रन अश्विन की यह राय उन फैन्स और पूर्व खिलाड़ियों से मेल खाती है, जो मानते हैं कि बार-बार ICC इवेंट्स होने से रिपीटेशन और दर्शकों की थकान बढ़ रही है. बता दें कि आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से होगा.
इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी. भारत मौजूदा चैम्पियन के तौर पर टूर्नामेंट में उतरेगा और खिताब बचाने के प्रबल दावेदारों में शामिल है. टूर्नामेंट में टीम्स को पांच ग्रुप्स में बांटा गया है और मेजबान भारत का पहला मुकाबला संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ होना तय है, जिसे लेकर रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा सवाल खड़े किए हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








