T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर छलका श्रीलंकाई कोच सनथ जयसूर्या का दर्द... पद छोड़ने के दिए संकेत
AajTak
श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ खास नहीं रहा. श्रीलंकाई टीम घरेलू परिस्थतियों का फायदा नहीं उठा पाई और उसने सुपर-8 स्टेज में अपने तीनों मैच गंवाए. इससे पहले श्रीलंका को लीग स्टेज में जिम्बाब्वे ने भी हरा दिया था.
सनथ जयसूर्या ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंकाई टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपने भविष्य को लेकर बड़ा संकेत दिया है. श्रीलंका के हेड कोच जयसूर्या ने साफ किया कि वह फिलहाल पद नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन यदि श्रीलंका क्रिकेट (SLC) को कोई उपयुक्त विकल्प मिलता है, तो वह जिम्मेदारी सौंपने के लिए तैयार हैं. जयसूर्या के बयान से ये संकेत मिलता है बतौर हेड कोच उनका कार्यकाल अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है.
पाकिस्तान के खिलाफ 5 रनों की करीबी हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनथ जयसूर्या ने कहा कि उनके भविष्य पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 तक है. अब श्रीलंका की इसी महीने अफगानिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज प्रस्तावित है, ऐसे में बोर्ड फिलहाल स्थिरता बनाए रखने के पक्ष में हो सकता है.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका-पाकिस्तान मैच में बवाल... वाइड ना मिलने पर अंपायर से भिड़े सनथ जयसूर्या
सनथ जयसूर्या ने कहा, 'मैंने सोचा था कि यह जिम्मेदारी किसी और को सौंप दूं. इंग्लैंड सीरीज के दौरान दो महीने पहले भी मैंने कहा था कि यहां लंबे समय तक रहने की योजना में नहीं हूं. वर्ल्ड कप जिस तरह खत्म हुआ, उसका अफसोस है. पिछले डेढ़ साल में हमने रैंकिंग में सुधार किया और टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया. जून में मेरा कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है. मैंने अभी आधिकारिक फैसला बोर्ड को नहीं बताया है.'
श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप अभियान शुरुआत से ही संघर्षपूर्ण रहा. लीग स्टेज में जिम्बाब्वे के खिलाफ चौंकाने वाली हार के बावजूद श्रीलंकाई टीम सुपर 8 स्टेज में पहुंची. फिर सुपर 8 स्टेज में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से उसे हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला सबसे ज्यादा दर्दनाक साबित हुआ. 213 रनों के चेज में श्रीलंका के लिए कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन टीम महज 5 रन से लक्ष्य से चूक गई. 2014 की चैम्पियन श्रीलंका टीम लगातार पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही.
जयसूर्या के अंडर श्रीलंका का शानदार प्रदर्शन 2024 के मध्य में अंतरिम कोच के रूप में जिम्मेदारी संभालने वाले सनथ जयसूर्या को उसी साल स्थायी मुख्य कोच बना दिया गया था. उनके कार्यकाल में श्रीलंका ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं. 27 साल बाद भारत के खिलाफ पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती. इंग्लैंड के विरुद्ध ओवल मैदान पर इस टीम ने यादगार टेस्ट जीत हासिल की. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी धरती पर 2-0 से टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








