
T20 वर्ल्ड कप से पहले 'सलाम क्रिकेट', आजतक के मंच पर दिग्गज बताएंगे टीम इंडिया का गेमप्लान
AajTak
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में 7 फरवरी से लेकर 8 मार्च तक होना है. इस वर्ल्ड कप से पहले आजतक 'सलाम क्रिकेट' का आयोजन करने जा रहा है. इसमें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज भाग लेंगे, जो टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की तैयारियों का पूरा आंकलन करेंगे.
भारत के सबसे बड़ा हिंदी न्यूज चैनल आजतक ने एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों के लिए भव्य मंच सजाया है. आजतक एक खास इवेंट 'सलाम क्रिकेट' पेश करने जा रहा है, जहां भारतीय क्रिकेट के सबसे सम्मानित और दिग्गज नाम एक साथ नजर आएंगे. 5 फरवरी (गुरुवार) को होने वाला यह इवेंट आगामी आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की तैयारियों पर गहन और बेबाक विश्लेषण पेश करेगा.
'सलाम क्रिकेट' को ग्लोबल टूर्नामेंट से पहले पक्की तैयारी के तौर पर तैयार किया गया है. यहां खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म, संभावित टीम कॉम्बिनेशन, मैदान पर रणनीति और बड़े मुकाबलों में दबाव झेलने की क्षमता जैसे अहम मुद्दों पर गहरी चर्चा होगी. यह पहल आजतक की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत वह दर्शकों को भरोसेमंद, तथ्यपरक और असरदार स्पोर्ट्स जर्नलिज्म दे.
इस खास मंच पर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आकर्षण का केंद्र रहेंगे. पिछले टी20 वर्ल्ड कप मे विजेता टीम के सदस्य रहे पंत अपने क्रिकेट सफर, आधुनिक क्रिकेट की चुनौतियों, दबाव में लीडरशिप और टॉप लेवल पर परफॉर्म करने के अनुभव साझा करेंगे. तेज गेंदबाजी की बारीकियों को मोहित शर्मा, ईशांत शर्मा और उमेश यादव समझाएंगे. ये तीनों आज के तेजी से बदलते टी20 क्रिकेट में पेस, स्विंग और एडाप्टेबिलिटी पर रोशनी डालेंगे.
वहीं, मदन लाल, अतुल वासन और चेतन शर्मा जैसे दिग्गज भारत की समृद्ध बॉलिंग विरासत को याद करते हुए ऐसे किस्से और अनुभव साझा करेंगे, जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. 'लिटिल मास्टर' सुनील गावस्कर का विशेष सत्र तकनीक, मानसिक मजबूती और क्रिकेट के विकास पर अनमोल दृष्टिकोण पेश करेगा.
इसके अलावा वर्ल्ड कप विजेता हरभजन सिंह, सुरेश रैना और युजवेंद्र चहल बताएंगे कि विश्व मंच पर सफल होने के लिए किस तरह की सोच और मानसिकता की जरूरत होती है. कार्यक्रम का समापन एक हाई-प्रोफाइल पैनल के साथ होगा, जहां क्रिकेट के दिग्गज भारत के आगे के रास्ते और दोबारा चैम्पियन बनने की संभावनाओं पर मंथन करेंगे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








