
T20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन की तूफानी फॉर्म का राज क्या है? रवि शास्त्री ने कर दिया बड़ा खुलासा
AajTak
संजू सैसमन से खिताबी मुकाबले में भी तूफानी बल्लेबाजी की उम्मीद है. संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार पारियां खेली थीं, जिसने भारत की जीत का रास्ता तैयार किया. भारत-न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को फाइनल होना है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने जबरदस्त फॉर्म हासिल कर ली है. संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाकर भारतीय टीम को यादगार जीत दिलाई थी. इसके बाद संजू ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसके चलते भारत 253/7 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा और मैच को आखिरकार 7 रनों से अपने नाम किया.
अब भारतीय टीम 8 मार्च (रविवार) को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करेगी. खिताबी मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने संजू सैमसन की सफलता का राज बताया है. शास्त्री का मानना है कि संजू के खेल में आया मानसिक बदलाव और निरंतरता पर फोकस उनकी हालिया कामयाबी की असली वजह है.
रवि शास्त्री ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के शो ICC Review में कहा, 'संजू सैमसन ने आखिरकार यह समझ लिया है कि सिर्फ प्रतिभा काफी नहीं होती, बल्कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करना भी उतना ही जरूरी है. सैमसन के पास हर तरह के शॉट खेलने की क्षमता हमेशा से रही है, लेकिन पहले कई बार ध्यान भटकने और गलत शॉट चयन की वजह से वह बड़ी पारियां नहीं खेल पाते थे. अब उन्होंने अपने खेल को ज्यादा परिपक्व और संतुलित बना लिया है.'
रवि शास्त्री ने कहा कि संजू सैमसन की प्रतिभा पर कभी सवाल नहीं था, लेकिन लोग उनकी लगातार अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने से निराश थे. संजू अब 31 साल की उम्र में वह परिपक्व खिलाड़ी बन चुके हैं और मैच जिताने की क्षमता रखते हैं. शास्त्री कहते हैं, 'संजू के पास हर शॉट हैं, लेकिन उन्हें अपने शॉट चयन में समझदारी दिखानी होगी और अपनी ताकत पर भरोसा करना होगा. अब वह पहले से ज्यादा मानसिक रूप से मजबूत नजर आ रहे हैं.'
यह भी पढ़ें: 34 छक्के, 39 चौके और 499 रन, भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में रिकॉर्ड्स की बारिश, संजू रच गए खास कीर्तिमान
टी20 वर्ल्ड कप के दो अहम मुकाबलों में संजू सैमसन ने भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है. हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत सैमसन के लिए अच्छी नहीं रही थी. संजू ने अपने शुरुआती मुकाबलों में नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेली थी, जिसके बाद उनकी जगह को लेकर सवाल भी उठने लगे थे. हालांकि जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया. अगर संजू इसी फॉर्म में रहे तो खिताब जीतने की राह आसान हो सकती है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








