
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने होटल की महिला स्टाफ संग की ये हरकत, PCB लेगा एक्शन
AajTak
ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान श्रीलंका के कैंडी में पाकिस्तान टीम के एक खिलाड़ी पर होटल की महिला स्टाफ से कथित बदसलूकी का आरोप लगा था. रिपोर्ट के मुताबिक होटल कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर मामला संभाला. टीम मैनेजर ने माफी मांगते हुए खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब इस मामले की आगे जांच कर सकता है.
T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी पर होटल की महिला कर्मचारी से कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है.
रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना श्रीलंका के कैंडी में टीम के ठहरने के दौरान हुई थी. मामला सामने आने के बाद खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया गया, जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस पूरे प्रकरण की आगे जांच कर सकता है.
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान वर्ल्ड कप स्क्वॉड के एक सदस्य ने टीम होटल में काम करने वाली महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया. यह घटना पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सुपर-8 राउंड के आखिरी मैच से पहले हुई बताई जा रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक महिला कर्मचारी ने घटना के दौरान शोर मचाया, जिसके बाद होटल के अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. इसके बाद मामला पाकिस्तान टीम मैनेजर नवेद चीमा के पास पहुंचाया गया.
होटल प्रबंधन ने की सख्त कार्रवाई की मांगTelecom Asia Sport की रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि जिस होटल में पाकिस्तान टीम ठहरी हुई थी, उसके वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की.यह भी पढ़ें: PAK vs SL: पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने तोड़ा विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास हालांकि टीम मैनेजर नवेद चीमा ने खिलाड़ी की ओर से होटल प्रबंधन से माफी मांगी और टीम के अंदर ही इस मामले को निपटाने के लिए खिलाड़ी पर जुर्माना लगा दिया. फिलहाल खिलाड़ी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मामला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.PCB कर सकता है जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान टीम के स्वदेश लौटने के बाद संबंधित खिलाड़ी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने पेश होना पड़ सकता है. PCB इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई भी कर सकता है.निराशाजनक रहा पाकिस्तान का अभियान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी और नेट रन रेट के कारण अंतिम चार से बाहर हो गई. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी रविवार और सोमवार को अलग-अलग बैच में स्वदेश लौटे.पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान टीम के किसी सदस्य का विदेशी दौरे के दौरान विवाद सामने आया हो.पिछले साल पाकिस्तान शाहीन टीम के इंग्लैंड दौरे के दौरान युवा बल्लेबाज हैदर अली को मैनचेस्टर पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था. बाद में अदालत में पेशी के बाद सबूतों की कमी के चलते उन्हें रिहा कर दिया गया था. इसके अलावा एक अन्य पुराने मामले में टीम के मसाजर मलंग अली पर भी मलेशिया दौरे के दौरान एक महिला स्टाफ सदस्य के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगा था. उस मामले में भी उन पर जुर्माना लगाया गया था. एक और विवाद सामने आने के बाद पाकिस्तान टीम के विदेशी दौरों के दौरान अनुशासन और निगरानी को लेकर सवाल उठना तय माना जा रहा है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








