T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को झटका, अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती... पेट संक्रमण से परेशान
AajTak
टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण की शिकायत के कारण सोमवार को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. देर रात तक वह अस्पताल में ही डॉक्टरों की निगरानी में रहे. उनकी हालत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है और सभी को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है.
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण की समस्या के चलते सोमवार को दिल्ली के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
सूत्रों के मुताबिक- अभिषेक को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया. शुरुआती जांच में स्टमक इन्फेक्शन की पुष्टि हुई, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखने का फैसला किया.
सोमवार रात तक वह अस्पताल में ही भर्ती थे और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी. फिलहाल उनकी हेल्थ कंडीशन को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है.
टीम मैनेजमेंट और फैन्स दोनों ही उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और अगली मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. अभिषेक की रिकवरी और डिस्चार्ज को लेकर अंतिम फैसला डॉक्टरों की सलाह के बाद ही लिया जाएगा.12 फरवरी को दिल्ली में है भारत का नामीबिया से मैच
ध्यान रहे भारत को 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ अपना लीग मुकाबला दिल्ली में खेलना है. मुंबई में USA के खिलाफ मैच खेलने वाले अभिषेक पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं और मंगलवार के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं ले सके थे. इस बारे में भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने भी बात की थी. रयान ने कहा था- अभिषेक को अभी भी पेट से जुड़ी कुछ दिक्कत है. हमें उम्मीद है कि वह मैच तक उपलब्ध हो जाएंगे.
मंगलवार शाम फ्लडलाइट्स में हुए अभ्यास में ईशान किशन सबसे पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे, जबकि संजू सैमसन उनके साथ पेस बॉलिंग नेट में नजर आए. दोनों ने हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह और एक लंबे बाएं हाथ के नेट गेंदबाज का सामना किया, जिसे नामीबिया के तेज गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन जैसी एंगल तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया गया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








