
T20 वर्ल्ड कप भारत में खेलने के लिए तैयार थे बांग्लादेशी क्रिकेटर्स , आसिफ नजरूल ने किया 'खेला'... दबा दी लिटन दास-नजमुल हसन शांतो की आवाज
AajTak
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने से BCB बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने गुरुवार (22 जनवरी) को इनकार किया. इसके बाद बांग्लादेश का खेलना लगभग खत्म हो गया है. खिलाड़ियों ने खेलने की इच्छा जताई, लेकिन सरकार और BCB पहले ही फैसला कर चुके थे. ICC बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर सकता है. खिलाड़ी खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं. इस मामले में खेल सलाहकार आसिफ नजरुल 'सबसे बड़े विलेन लग' रहे हैं.
बांग्लादेश क्रिकेट के लिए गुरुवार (22 जनवरी) का दिन बेहद निराशाजनक साबित हुआ. बांग्लादेशी क्रिकेट खिलाड़ियों को साफ संकेत मिल गया कि उनका T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने का सपना अब लगभग खत्म हो चुका है. टीम होटल से निकलते समय लिटन दास और उनके साथियों के चेहरों पर मुस्कान नहीं, बल्कि मजबूरी और बेबसी साफ झलक रही थी. कुल मिलाकर खिलाड़ियों का दिल टूट गया.
'क्रिकबज' की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि T20 कप्तान लिटन दास और टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतों ने मीटिंग के दौरान बात की और जोर दिया कि वे टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी आवाज दबा दी गई और बाहर आकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की ओर ऐसा बयान दिया गया कि खिलाड़ी वर्ल्ड कप खेलने के सपोर्ट मे थे. यह भी पढ़ें: ICC से पंगा, ‘बुलबुल’ पर दाग और खिलाड़ियों की चुप्पी... उस मीटिंग की कहानी जिसने बांग्लादेश को T20 WC से दूर किया
बांग्लादेश में गुरुवार में सबसे ज्यादा चर्चा खिलाड़ियों और खेल सलाहकार आसिफ नजरुल की बैठक को लेकर रही. उम्मीद थी कि खिलाड़ी, जो खेल के सबसे बड़े हितधारक हैं, सरकार को T20 वर्ल्ड कप के महत्व का अहसास करा पाएंगे. लेकिन बैठक में खिलाड़ियों से सहमति लेने के बजाय उन्हें पहले से लिए गए फैसले की जानकारी दी गई.
सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर खिलाड़ी वर्ल्ड कप खेलने के पक्ष में थे, लेकिन उनकी राय का कोई असर नहीं पड़ा. एक सीनियर खिलाड़ी ने नाम ना छापने की शर्त पर क्रिकबज से कहा-यह बैठक सहमति के लिए नहीं थी. सरकार पहले ही तय कर चुकी थी कि हम भारत नहीं जाएंगे.यह भी पढ़ें: 'हम झुकेंगे नहीं, ICC ने अन्याय किया', 24 घंटे में बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप पर दिखाए बगावती तेवर, पूरी टाइमलाइन
क्रिकेटर्स का कहना था कि पहले उनकी बात सुनी जाती थी, लेकिन इस बार फैसला ऊपर से थोप दिया गया. बैठक में लिटन दास और टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने साफ कहा कि टीम खेलने को तैयार है, लेकिन सरकार और BCB ने सुरक्षा चिंताओं और पुराने कथित खतरों का हवाला देकर रुख नहीं बदला.
आसिफ नजरुल ने बाद में ICC पर ‘उचित न्याय’ (Proper justice) ना देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ना तो ICC और ना ही भारत सरकार ने बांग्लादेश की चिंताओं को गंभीरता से लिया. वहीं खिलाड़ियों के बीच निराशा इतनी गहरी है कि एक खिलाड़ी ने यहां तक कह दिया कि अगर हम नहीं गए तो नुकसान हमारा ही है, क्रिकेट ही खत्म हो जाएगा.यह भी पढ़ें: भारत में T20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा बांग्लादेश... बायकॉट के बाद स्कॉटलैंड की होगी एंट्री? ऐसे बदला समीकरण, ये है गणित

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








