
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में आज 'History Repeat, History Defeat' का दिन , क्या रोहित का सपना पूरा करेगी सूर्या ब्रिगेड?
AajTak
इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है, जहां रविवार (8 मार्च) नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से मुकाबला है . इस बीच रोहित शर्मा का ‘History Repeat, History Defeat’ वाला बयान फिर चर्चा में है. जो उन्होंने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले एक प्रमोशनल वीडियो में दिया था.
भारतीय टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है. जहां रविवार ( 8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से है. फाइनल से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की एक लाइन फिर चर्चा में आ गई है- History Repeat करेंगे, History Defeat करेंगे.
यह लाइन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रमोशनल वीडियो और एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान सामने आई थी. रोहित शर्मा ने ने तब कहा था कि क्रिकेट में इतिहास बहुत कुछ कहता है, लेकिन मैदान पर हमेशा नया इतिहास भी बन सकता है.
दरअसल रोहित का यह बयान सिर्फ एक डायलॉग नहीं बल्कि टीम के माइंडसेट को दिखाता है. इसमें दो बड़े मैसेज छिपे हैं, एक है इतिहास को दोहराने का और दूसरा इतिहास को हराने का. ऐसे में सवाल है कि क्या सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम इंडिया उस सपने को पूरा कर पागी, जो रोहित ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत में कही थी. क्या History Repeat और History Defeat होगी.
'History Repeat' का मतलब क्या है? रोहित शर्मा के मुताबिक ‘History Repeat’ का सीधा मतलब है 2024 टी20 वर्ल्ड कप की जीत को दोहराना. यानी भारत अगर 2026 का खिताब जीतता है तो वह अपना पिछला टाइटल डिफेंड करेगा और लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन बनेगा.
'History Defeat' का मतलब क्या है? 'History Defeat' का मतलब उन पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ना है जो अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बने हुए हैं. जैसे: टी20 वर्ल्ड कप में आज तक कोई भी टीम डिफेंडिंग बनकर अगला टाइटल नहीं जीत सकी है. किसी टीम ने होस्ट कंडीशंस में टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है 2026 मे टी20 वर्ल्ड कप भारत में खेला जा रहा है तो यह रिकॉर्ड टूट सकता है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








