
T20 वर्ल्ड कप पर बांग्लादेश की नहीं गली दाल... DRC में अटकी अपील, ICC लेगी सख्त एक्शन
AajTak
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अब आईसीसी की बात सुननी होगी या कड़े एक्शन के लिए तैयार रहना होगा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने डीआरसी में अपील की है, लेकिन इस पर सुनवाई हो पाना काफी मुश्किल है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में होने वाले अपनी टीम के T20 वर्ल्ड कप के मैचों को लेकर आखिरी कोशिश कर डाली है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग खारिज कर दी थी. अब BCB ने ICC की विवाद समाधान कमेटी (DRC) से अपील की है, लेकिन यह याचिका सुनी ही नहीं जाएगी, क्योंकि यह कमेटी के अधिकार क्षेत्र से बाहर है.
ICC पहले ही स्कॉटलैंड को स्टैंड-बाय पर रख चुका है. अब संकेत साफ हैं कि अगर बांग्लादेश पीछे नहीं हटा, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर किया जाएगा. साथ ही आईसीसी उस पर और कड़े एक्शन ले सकती है. बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम 'बुलबुल' की अगुवाई में बोर्ड ने सभी रास्ते बंद होते देख DRC का दरवाजा खटखटाया. यह कमेटी मशहूर इंग्लिश वकील माइकल बेलॉफ की अध्यक्षता में काम करती है.
बीसीबी के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'बीसीबी सभी विकल्प आजमाना चाहता है. अगर DRC ने भी याचिका खारिज कर दी, तो आखिरी रास्ता स्विट्जरलैंड की कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) ही बचेगा.' बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल भारत विरोधी रुख के लिए जाने जाते हैं. आसिफ पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि टीम भारत नहीं आएगी. उन्होंने इसका कारण 'सुरक्षा खतरा' बताया.
ICC का संविधान क्या कहता है? हालांकि ICC की ओर से कराई गई स्वतंत्र सुरक्षा समीक्षा में भारत में खतरे को गंभीर नहीं मान गया. इसके बाद आईसीसी बोर्ड ने 14-2 के भारी बहुमत से फैसला लिया कि बांग्लादेश के मैच भारत में ही होंगे. आईसीसी के संविधान और DRC के 'टर्म्स ऑफ रेफरेंस' के मुताबिक यह कमेटी ICC बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के फैसलों के खिलाफ अपील सुनने का अधिकार ही नहीं रखती. क्लॉज 1.3 में साफ लिखा है, 'DRC, ICC या उसके किसी निर्णय लेने वाले निकाय के फैसले के खिलाफ अपील बॉडी के रूप में काम नहीं करेगी.'
आईसीसी के सूत्र ने कहा, 'बांग्लादेश DRC जा सकता है, लेकिन नियमों के मुताबिक यह केस सुना ही नहीं जा सकता.' सूत्रों के मुताबिक ICC के शीर्ष अधिकारी अमीनुल इस्लाम 'बुलबुल' से बेहद नाराज हैं. वजह यह है कि ICC को औपचारिक रूप से सूचित करने से पहले ही ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई.
आईसीसी के सूत्र ने कहा, 'आसिफ नजरुल ICC के लिए अस्वीकार्य व्यक्ति हैं, लेकिन बीसीबी अध्यक्ष को पहले आईसीसी को बताना चाहिए था, मीडिया में जाने से पहले नहीं.' ICC के चेयरमैन जय शाह जो अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए नामीबिया में थे, अब दुबई पहुंच चुके हैं. माना जा रहा है कि शनिवार तक बांग्लादेश के रिप्लेसमेंट पर आधिकारिक फैसला सुना दिया जाएगा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








