
T20 वर्ल्ड कप पर आज ICC लेगी अंतिम फैसला... बांग्लादेश की छुट्टी तय! स्कॉटलैंड को मिलेगा मौका
AajTak
भारत में होने वाले मैचों को लेकर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से लगातार टकराव की स्थिति बना रखी है, लेकिन अब यह विवाद उनके लिए भारी पड़ता दिख रहा है. बांग्लादेश की टी20 वर्ल्ड कप से छुट्टी तय मानी जा रही है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह बचाने की बांग्लादेश की आखिरी कोशिश अब लगभग खत्म होती नजर आ रही है. भारत में सुरक्षा को लेकर हफ्तों चली खींचतान के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की विवाद समाधान कमेटी (DRC) का दरवाजा खटखटाया, लेकिन यह दांव भी बेअसर साबित होता दिख रहा है.
स्कॉटलैंड को पहले ही स्टैंडबाय पर रखा जा चुका है और आईसीसी के चेयरमैन जय शाह के 24 जनवरी (शनिवार) को बांग्लादेश के भविष्य पर औपचारिक घोषणा करने की उम्मीद है. टूर्नामेंट शुरू होने में 15 दिन से भी कम समय बचा है, ऐसे में अब जल्द फैसला लिया जाना बेहद जरूरी हो गया है.
आईसीसी बोर्ड ने इस मुद्दे पर अपना रुख बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है. आईसीसी बोर्ड की वोटिंग में 14-2 के बहुमत से भारत में बांग्लादेश के मैच कराने को मंजूरी दी गई. एक स्वतंत्र सुरक्षा आकलन में खतरे का स्तर 'कम से मध्यम' बताया गया था. इसके बावजूद मेजबान देश की गारंटी और बार-बार दिए गए आश्वासनों के बाद भी बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार किया. इस फैसले की कीमत उसे भारी पड़ सकती है, करीब 240 करोड़ रुपये की ब्रॉडकास्टिंग, स्पॉन्सरशिप और टूर्नामेंट से जुड़ी कमाई दांव पर लगी हुई है.
DRC के पास ये अधिकार नहीं बीसीबी ने DRC को लिखा और इसे सभी विकल्प आजमाने की आखिरी कोशिश बताया, लेकिन कानूनी तौर पर यह कदम शुरू से ही कमजोर माना जा रहा था. आईसीसी संविधान और DRC के नियमों के मुताबिक यह कमेटी आईसीसी बोर्ड के फैसलों के खिलाफ अपील सुनने का अधिकार नहीं रखती. क्लॉज 1.3 साफ तौर पर DRC को अपीलीय संस्था बनने से रोकता है. इस मुद्दे पर बांग्लादेशी फैन्स ने भी आईसीसी के खिलाफ याचिका दायर की, लेकिन फिलहाल उससे भी कोई फायदा होता नहीं दिख रहा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार आईसीसी के अंदरूनी सूत्रों ने संकेत दिए कि बीसीबी को DRC से संपर्क करने की छूट जरूर थी, लेकिन समिति के पास इस मामले पर सुनवाई करने का अधिकार ही नहीं है. यह विवाद अब सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा. बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सख्त रुख अपनाया है. सरकार का कहना है कि अंतिम फैसला बीसीबी नहीं, बल्कि सरकार लेगी.
स्थिति तब और बिगड़ गई जब सुरक्षा कारणों के चलते मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्क्वॉड से हटाया गया. यही मामला धीरे-धीरे एक बड़े विवाद में बदल गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी बोर्ड के सदस्य उस वक्त नाराज हो गए जब बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम 'बुलबुल' ने आईसीसी को औपचारिक जानकारी देने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. अब जब जय शाह दुबई में मौजूद हैं और स्कॉटलैंड पूरी तरह तैयार बैठा है, तो बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने का सपना जल्द ही आधिकारिक तौर पर टूट सकता है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








