T20 वर्ल्ड कप जीतने पर वादा निभाया, 76 की उम्र में इस भारतीय क्रिकेटर ने सूर्या संग लगाए ठुमके, VIDEO
AajTak
भारत ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीता तो दिग्गज सुनील गावस्कर ने अपना वादा निभाया. 76 वर्षीय पूर्व कप्तान ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ डांस कर जीत का जश्न मनाया. मैच के बाद गावस्कर ने सूर्या की कप्तानी की जमकर तारीफ की और उन्हें रोहित शर्मा की तरह शांत और पॉजिटिव लीडर बताया.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. इसी जीत के साथ भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने वह वादा भी पूरा कर दिया जो उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किया था.
दरअसल, T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले गावस्कर ने कहा था कि अगर भारतीय टीम खिताब बचाने में सफल रहती है तो वह खुशी में डांस करेंगे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उनकी उम्र में भारी एक्सरसाइज संभव नहीं है, इसलिए डांस ही उनका कार्डियो है.यह भी पढ़ें: Salaam Cricket 2026: टीम इंडिया फिर बनेगी चैंपियन? सुनील गावस्कर ने कर दिया बड़ा दावा
रविवार (8 मार्च) को जब भारत ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी उठाई तो गावस्कर खुद को रोक नहीं पाए. प्रेजेंटेशन से ठीक पहले ब्रॉडकास्ट कैमरों में वह खुशी से झूमते नजर आए.
Sunil Gavaskar puts the dancing shoes on, literally! 🕺💙 Team India repeat, defeat history, & the former champion isn’t holding anything back while celebrating!#INDvNZ #Champions 🏆 pic.twitter.com/m0GFwttaZH
इसके बाद जश्न के दौरान उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ भी डांस किया. कप्तान सूर्या ने भी उनका साथ दिया और यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. सुनील गावस्कर ने 'आजतक' के 'सलाम क्रिकेट' पर एक चर्चा के दौरान यह वादा किया था.
सूर्या की कप्तानी के कायल हुए गावस्कर मैच के बाद गावस्कर ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सूर्या का स्वभाव बिल्कुल रोहित शर्मा जैसा है और टीम में सभी खिलाड़ी उन्हें लीडर की तरह देखते हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








