T20 वर्ल्ड कप का ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ कौन? 8 दावेदारों की लिस्ट... बुमराह का नाम ही नहीं, इस पाकिस्तानी की भी एंट्री
AajTak
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के लिए आठ खिलाड़ियों के नाम घोषित किए हैं. हैरानी की बात यह रही कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सूची में जगह नहीं मिली. वहीं इस लिस्ट में एक पाकिस्तानी बैटर भी है.
T20 World Cup 2026 के फाइनल से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शुक्रवार (6 मार्च) को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के लिए आठ खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को होने वाले फाइनल से पहले जारी इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इसमें जगह नहीं मिली.
आईसीसी की इस सूची में भारत से सिर्फ संजू सैमसन को शामिल किया गया है. उन्होंने टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. आइए नजर डाल लेते हैं, उन खिलाड़ियों पर ... जो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन सकते हैं.
विल जैक्स (इंग्लैंड): इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने इस टूर्नामेंट में बहुमुखी प्रदर्शन किया. उन्होंने बल्लेबाजी में 226 रन बनाए और गेंदबाजी में 9 विकेट लिए. खास बात यह रही कि नंबर छह या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए किसी खिलाड़ी द्वारा टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में यह सबसे ज्यादा रन हैं.
जैक्स का स्ट्राइक रेट 176.56 रहा. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक के नाम था, जिन्होंने पहले टी20 वर्ल्ड कप में 218 रन बनाए थे. जैक्स को चार बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया. सेमीफाइनल में उन्होंने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के अहम विकेट भी लिए.यह भी पढ़ें: अक्षर पटेल-शिवम दुबे की गजब जुगलबंदी, कमाल का कैच… गौतम गंभीर का रिएक्शन हुआ वायरल, VIDEO
लुंगी एनगिडी (साउथ अफ्रीका): साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी टूर्नामेंट में अपनी टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने सात मैचों में 12 विकेट लिए. उनका एवरेज 15.58 और इकोनॉमी 7.19 रही. एनगिडी की धीमी गेंदों ने पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजों को परेशान किया. भारत के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 15 रन दिए. उन्होंने अपनी गेंदबाजी में सुधार का श्रेय वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को दिया.
एडेन मार्करम (साउथ अफ्रीका): अफ्रीकी टीम के कप्तान एडेन मार्करम ने भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 86 रन की बेहतरीन पारियां खेलीं. मार्करम ने आठ पारियों में 286 रन बनाए. उनका एवरेज 47.66 और स्ट्राइक रेट 165.31 रहा. गेंदबाजी में उन्होंने भारत के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में ईशान किशन का विकेट लिया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








