
Suryakumar Yadav Injured: भारतीय टीम को तगड़ा झटका... वर्ल्ड कप के बीच चोटिल हुआ ये वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज!
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में एंट्री कर ली है, जहां उसका पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ बारबाडोस में होगा. इस वर्ल्ड कप में पहले राउंड और सुपर-8 मुकाबले के बीच करीब एक हफ्ते का आराम मिला है. मगर इससे पहले ही टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. प्रैक्टिस के दौरान सूर्यकुमार यादव को चोट लगी.
Suryakumar Yadav Injured, India in T20 World Cup Super 8: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में एंट्री कर ली है. अब टीम का इस राउंड में पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ बारबाडोस में होगा. मगर इससे पहले ही भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लगा है.
नेट प्रैक्टिस के दौरान आईसीसी वर्ल्ड टी20 रैंकिंग के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए हैं. थ्रोडाउन का सामना करते हुए गेंद उनके हाथ पर लगी. इसके तुरंत बाद ही फिजियो आए और उन्होंने सूर्या को संभाला.
T20 World Cup Coverage | Points Table | T20 World Cup 2024 Schedule | Player Stats
पेनकिलर स्प्रे के बाद सूर्या ने दोबारा मोर्चा संभाला
इस दौरान सूर्या काफी दर्द महसूस करते हुए दिखाई दिए. फिजियो ने सूर्या को तुरंत ट्रीटमेंट दिया. हालांकि इस दौरान एक अच्छी बात यह रही कि सूर्या की चोट ज्यादा गंभीर नहीं रही. पेनकिलर स्प्रे के बाद सूर्या ने दोबारा मोर्चा संभाला और बल्लेबाजी की.
जब सूर्या को चोट लगी तब भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को काफी टेंशन में देखा गया. वो सूर्या के पास खड़े दिखाई दिए. इस दौरान द्रविड़ ने सूर्या और फिजियो दोनों से बात की. बता दें कि 17 जून को भारतीय टीम की ऑप्शनल ट्रेनिंग थी. मगर इसमें भी सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









