
Surya Rashi Parivartan 2022: कुछ घंटों में सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश से बनेगा समसप्तक योग, 4 राशियों की चमकेगी तकदीर
AajTak
ज्योतिषविदों का कहना है कि सूर्य जब कर्क राशि में प्रवेश करेंगे तो समसप्तक योग का निर्माण होगा. इस दौरान सूर्य के कर्क और शनि के मकर में होने से दोनों एक दूसरे के सातवें भाव में विराजमान होंगे. आइए जानते हैं कि यह योग किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा.
ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य का यह गोचर आज रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर होगा. इसके बाद सूर्य 17 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि सूर्य जब कर्क राशि में प्रवेश करेंगे तो समसप्तक योग का निर्माण होगा. इस दौरान सूर्य के कर्क और शनि के मकर में होने से दोनों एक दूसरे के सातवें भाव में विराजमान होंगे. आइए जानते हैं कि यह योग किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा.
मिथुन- समसप्तक योग मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. यह योग आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों के जीवन में वेतन वृद्धि और प्रोत्साहन लेकर आ सकती है. बैंक-बैलेंस बढ़ेंगा. निवेश करने वाले जातकों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा.
कर्क- समसप्तक योग के बाद आप इनकम बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं. सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल है. यानी कि वे अपनी मनपसंद नौकरी पाने में सफल हो सकते हैं.
तुला- जो लोग करियर की नई शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस अवधि में जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और प्रसिद्धि प्राप्त होगी. व्यवसायी को इस दौरान अपने व्यवसाय में प्रतिष्ठा और ख्याति प्राप्त होने वाली है.
मीन- समसप्तक योग मीन राशि के छात्रों के लिए अनुकूल सिद्ध होगा. आप परीक्षाओं में उत्तीर्ण होंगे और अच्छे अंकों के साथ आगे बढ़ेंगे. परिश्रम करने वालों को रोजगार में सफलताएं मिलेंगी. संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









