Surya Mangal Yuti 2026: शनि की राशि में सूर्य-मंगल की युति, नए साल में इन 3 राशियों की बढ़ेगी कमाई
AajTak
Surya Mangal Yuti 2026: नए साल 2026 के पहले ही महीने में सूर्य और मंगल का शनि की राशि में मिलन एक दुर्लभ संयोग है. ज्योतिष के अनुसार यह युति तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ होगी, इन जातकों को करियर, सफलता और आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं.
Surya Mangal Yuti 2026: नए साल 2026 की शुरुआत में ग्रहों का एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, नए साल 2026 के पहले ही महीने में सूर्य और मंगल शनि के घर में बैठने वाले हैं. ग्रहों की यह स्थिति तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ मानी जा रही है. ज्योतिषविदों का आकलन है कि शनि के घर में मंगल और सूर्य की युति तीन राशि वालों को करियर के क्षेत्र में बहुत लाभ दिलाएगी.
सूर्य-मंगल की युति कब बनेगी द्रिक पंचांग के मुताबिक, 14 जनवरी को सूर्य शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 16 जनवरी को मंगल भी इसी राशि में गोचर कर जाएंगे. मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण करेगी, जो कि 13 फरवरी तक बना रहेगा.
इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
वृषभ राशि वृषभ राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन, वेतन वृद्धि और मनचाही नौकरी करने का सुनहरा अवसर मिल सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति संवरेगी. इस दौरान व्यापारियों का मुनाफा भी बढ़ेगा. आपके हाथ मुनाफा देने वाली कोई बड़ी डील लग सकती है. इस दुर्लभ संयोग के चलते अविवाहित लोगों के विवाह की बात भी आगे बढ़ सकती है.
तुला राशि शनि के घर में सूर्य-मंगल की युति आपको धन, संपत्ति, वाहन या नया घर खरीदने का मौका दे सकती है. आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी. समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा. घरेलू जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी. इस दौरान आप नौकरी से बिजनेस की तरफ भी स्विच हो सकते हैं. आपका यह कदम लॉन्ग टर्म में बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.
मकर राशि चूंकि सूर्य और मंगल आपकी राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए यह संयोग आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है. आप किसी नए कार्य की शुरुआत या अपने फैमिली बिजनेस को बढ़ाने में सफल होंगे. करियर में सम्मान और उपलब्धियों के योग बनते दिख रहे हैं. अचानक धन लाभ की भी प्रबल संभावनाएं हैं.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









