
Surya Grahan 2022: भारत में दिखने लगा सूर्य ग्रहण, वैज्ञानिकों ने दी ये चेतावनी, कहा- ये गलती बिल्कुल ना करें
AajTak
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है. सूर्य ग्रहण कुछ ऐसी घटनाओं में आता है जो पृथ्वी पर रहने वाले जीवों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है. सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर यानी आज दिखाई दे रहा है. ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए. आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण नंगी आंखों से क्यों नहीं देखना चाहिए.
Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर यानी आज लग चुका है. ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई दे रहा है. सूर्य ग्रहण को लेकर सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म ग्रंथों या पुराणों में तमाम बातें कही गयी हैं. सूर्य ग्रहण लगने से धरती पर मौजूद सभी जीव-जंतुओं पर प्रभाव पड़ता है. ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए. आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण नंगी आंखों से क्यों नहीं देखना चाहिए.
आंखों पर क्या असर पड़ता है?
वैज्ञानिकों ने भी आगाह किया है कि इस सूर्य ग्रहण नंगी आंखों से बिल्कुल ना देखें. जब तक कि सूर्य ग्रहण समाप्त न हो जाए, लापरवाही ना करें. सूर्य ग्रहण को सीधे देखने से एक्लिप्स ब्लाइंडनेस" या रेटिनल बर्न हो सकता है. जिसे सोलर रेटिनोपैथी कहते हैं. दरअसल, सूर्य ग्रहण की छाया आंखों के रेटिना को खराब कर देता है. जो कि सीधा आपके दिमाग से जुड़ता है. आंखों की इस दिक्कत के बारे में आसानी से स्पष्ट नहीं होता है क्योंकि इसका पता कुछ घंटों या दिन में भी लगता है. इसकी वजह से आपके आंख की रोशनी भी जा सकती है. इसलिए सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखने के बजाय एक्लिप्स ग्लास से देखने की सलाह दी जाती है.
सूर्य ग्रहण से आंखों में नुकसान के लक्षण
सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखना हानिकारक माना जाता है. इसकी वजह से आपकी आंख में कई परेशानियां हो सकती हैं. अगर आप सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखते हैं तो इसकी रोशनी के कारण आपको देखने में परेशानी, आंख में खुजली की समस्या भी हो सकती है. आइए जानते हैं कि क्या क्या लक्षण हो सकते हैं-
1. देखने में परेशानी2. कन्संट्रेशन में दिक्कत 3. दाग-धब्बे दिखाई देना4. आंख में खुजली 5. आंख में जलन

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









