
Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण कुछ ही देर में होगा शुरू, इस एक राशि पर होगा सबसे ज्यादा असर
AajTak
Surya Grahan 2021 Update: साल 2021 के आखरी महीने दिसंबर में आज का दिन यानि 4 तारीख बेहद खास है.आज शनि अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है. कुछ ही समय में ग्रहण शुरू हो जाएगा. सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 8 मिनट होगी. ज्योतिष के अनुसार मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लग रहा ये सूर्य ग्रहण सबसे ज्यादा उस एक राशि के जातकों को प्रभावित करेगा, जिस राशि में ये लगने जा रहा है.
Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण को एक विशेष ज्योतिषीय घटना माना जाता है जिसका प्रत्येक व्यक्ति पर किसी न किसी रूप में प्रभाव जरूर पड़ता है. ज्योतिष के अनुसार आज 4 दिसंबर को यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा. क्योंकि ये ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है, इसलिए इस राशि वाले लोगों को विशेष रूप से ध्यान देना होगा. इस ग्रहण का प्रभाव उनके ऊपर सबसे ज्यादा होगा और ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोगों को मुख्य रूप से सभी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










