
Sunil Gavaskar: सुनील गावस्कर ने खिलाड़ियों के आराम लेने पर सुनाई खरी-खरी, बोले- IPL में रेस्ट क्यों नहीं लेते?
AajTak
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि आराम करने की बात को लेकर मैं सहमत नहीं हूं. आप भारत के लिए खेल रहे हैं. आप IPL में तो आराम लेते नहीं हैं...
भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों वर्ल्ड कप के मद्देनजर कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है. इसी दौरान सीनियर प्लेयर्स को आराम भी दिया जा रहा है. इसी बीच कहा जा रहा है कि सीनियर प्लेयर्स ने खुद भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से कहकर आराम मांगा है.
इस आराम को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर काफी नाराज हैं. उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि वह इस तरह के आराम लेने के खिलाफ हैं. उनका कहना है कि खिलाड़ी आईपीएल में तो आराम नहीं लेते... फिर भारतीय टीम में खेलने पर आराम क्यों लेते हैं.
आराम के मामले में BCCI को देखना चाहिए
गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक से कहा, 'आराम करने की बात को लेकर मैं सहमत नहीं हूं. आप भारत के लिए खेल रहे हैं. आप IPL में तो आराम लेते नहीं हैं. भारतीय टीम में खेलने के लिए रेस्ट लेते हैं, इस बात से मैं सहमत नहीं हूं. आपको भारत के लिए खेलना ही होगा.'
गावस्कर ने कहा, 'रेस्ट-वेस्ट की बात मत कीजिए. छोटे प्रारूप में 20 ओवरों का गेम होता है. इससे आपके शरीर पर कोई असर नहीं होता है. टेस्ट क्रिकेट में आपके शरीर और मन पर असर पड़ता है. टी20 में कुछ असर नहीं पड़ता है. यह जो आराम की बात है. इस पर बीसीसीआई को एक बार फिर से देखना होगा.'
'अच्छे कॉन्ट्रेक्ट के बावजूद आराम गलत है'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








