
Stock Market On Budget Day: आज शेयर बाजार में क्या हो सकता है... ये तीन अनुमान, पहला संकेत ग्रीन
AajTak
Stock Market On Budget Day : पूरे देश की निगाहें आज पेश होने वाले आम बजट पर टिकी हुई हैं और शेयर बाजार पर भी बजट में किए जाने वाले ऐलानों का असर देखने को मिल सकता है. बीते कारोबारी दिन Sensex और Nifty दोनों इंडेक्स लाल निशान पर क्लोज हुए थे.
आज देश का आम बजट (Union Budget 2024) आने वाला है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अपने कार्यकाल का लगातार सातवां बजट पेश करेंगीं. बजट वाले दिन जहां वित्त मंत्री द्वारा किए जाने वाले ऐलानों पर देश की निगाहें टिकी रहेंगी, तो वहीं शेयर बाजार में भी बजट घोषणाओं का असर देखने को मिल सकता है. बीते कारोबारी दिन Stock Market में बड़ी उथल पुथल देखने को मिली थी और अंत में ये लाल निशान पर क्लोज हुआ था. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर सरकार टैक्स छूट समेत कुछ खास सेक्टर्स के लिए बड़े ऐलान करती है, तो फिर शेयर बाजार को बूस्ट मिल सकता है. Gift Nifty की ओर से बजट वाले दिन पहला सिग्नल ग्रीन मिल रहा है.
Sensex लाल निशान पर हुआ था बंद सबसे पहले बात कर लेते हैं बीते कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की परफॉर्मेंस के बारे में, तो बता दें कि Stock Market के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत खराब रही थी. BSE Sensex 200 अंक टूटकर 80,408.90 के लेवल पर ओपन हुआ था और कुछ ही मिनटों में भरभराकर 500 अंक तक फिसल गया था. इसके बाद बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिली, लेकिन कारोबार खत्म होते-होते इसमें फिर गिरावट आई और ये अंत में 102 अंक टूटकर 80,502.08 के लेवल पर बंद हुआ था.
निफ्टी-50 में भी आई थी गिरावट सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty भी लाल निशान पर खुला था और अपने पिछले बंद 24,530.90 की तुलना में इसने 24,445.75 के लेवल पर ट्रेड शुरू किया था. शुरुआती कारोबार में भी ये 150 अंक तक फिसल गया था. शेयर मार्केट में कारोबार खत्म होने पर निफ्टी इंडेक्स 21.65 अंक की गिरावट के साथ 24,509.25 के लेवल पर क्लोज हुआ था.
बाजार का मूड बदल सकते हैं ये ऐलान! बजट वाले दिन ज्यादा शेयर बाजार ने जोरदार शुरुआत की है और इस बार भी संभव है कि बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हो. वहीं एक्सपर्ट्स की मानें तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किए जाने वाले कुछ बड़े ऐलान बाजार का मूड को बेहतर बना सकते हैं. एलारा सिक्योरिटीज ने अपने नोट में कहा कि सरकार राजकोषीय समेकन ( Fiscal Consolidation) पर फोकस और पूंजीगत व्यय आवंटन को लेकर जो ऐलान करेगी उसका असर बाजार की चाल पर पड़ेगा.
इसके अलावा ब्रोकरेज ने कहा है इस केंद्रीय बजट में सबके लिए कुछ न कुछ ऐलान हो सकता है. सामाजिक और ग्रामीण योजनाओं पर खर्च में वृद्धि के साथ-साथ सबसे कम आयकर (Income Tax) ब्रैकेट में आने वालों के लिए आयकर दरों में संभावित छूट का ऐलान बाजार को बूस्ट गे सकता है.
Gift Nifty में तेजी बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में उतार चढ़ाव का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं एक राहत भरी खबर गिफ्ट निफ्टी की ओर से मिल रही है. Gift Nifty फिलहाल 37 अंक चढ़कर 24,556 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट से पहले अभी शेयर बाजार को लेकर कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन इसमें किए जाने वाले ऐलानों का असर दिखाई बाजार पर भी दिखाई देगा.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







