
Stock Market 24 February: शेयर बाजार में भूचाल, मार्केट को ऐसी लगी नजर कि सेंसेक्स 524 अंक टूटा; निफ्टी भी टमाटर की तरह लाल
ABP News
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 24 फरवरी की शुरुआत निगेटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए...
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 24 फरवरी की शुरुआत निगेटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 242.12 अंक या 0.29 प्रतिशत फिसल गया. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 83,052.54 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी 50 71.20 अंक या 0.28 फीसदी फिसलकर 25,641.80 के लेवल पर ओपन हुआ था.
सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 501 अंक की गिरावट के साथ 82,792 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 137 अंक फिसल गई थी और 25,575 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर













