
सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का बदला नाम, अब Maatrubhumi के टाइटल से होगी रिलीज
ABP News
Battle of Galwan Named changed: सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदल गया है. अब ये नए टाइटल के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिलहाल इस फिल्म के टाइटल को लेकर बड़ा अपडेट आया है. दरअसल 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदल दिया गया है और मेकर्स ने सोमवार को इसका नया टाइटल भी अनाउंस कर दिया है. जानते है सलमान खान की ये मच अवेटेड वॉर ड्रामा किस नए टाइटल से सिनेमाघरों में रिलीज होगी?
सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान का बदला नामसलमान खान फिल्म्स ने अपनी सबसे चर्चित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नया नाम ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है. ये फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के नए टाइटल से रिलीज की जाएगी. मेकर्स ने एक बहुत ही दमदार नया पोस्टर जारी किया है, जो न सिर्फ फिल्म के नाम में बदलाव को दिखाता है, बल्कि एक ऐसा मैसेज भी देता है जो आज की दुनिया के लिए बहुत जरूरी है.
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












