
SSC GD 2026 परीक्षा स्थगित, इस दिन होना था एग्जाम; नई तारीख का इंतजार
ABP News
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से SSC GD 2026 परीक्षा स्थगित कर दी गई है. ये एग्जाम 23 फरवरी से शुरू होने थे. अब कैंडिडेट्स को नई डेट्स का इंतजार है.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग यानी Staff Selection Commission (SSC) ने कॉन्स्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 2026 को स्थगित करने का फैसला लिया है. यह परीक्षा 23 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे अगली सूचना तक टाल दिया गया है. आयोग ने साफ किया है कि नई परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी.
SSC की ओर से 17 फरवरी 2026 को जारी आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि कॉन्स्टेबल (GD) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा फिलहाल आयोजित नहीं की जाएगी. परीक्षा से जुड़ी आगे की सभी जानकारी समय आने पर आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी. आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें.
किन भर्तियों के लिए होनी थी परीक्षाSSC GD परीक्षा के जरिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भर्ती की जाती है. इसमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसएफ और असम राइफल्स जैसे बल शामिल हैं. इस परीक्षा के माध्यम से जीडी कांस्टेबल और राइफलमैन (GD) के पदों पर भर्ती की जाती है. हर साल बड़ी संख्या में युवा इस परीक्षा में शामिल होते हैं.
स्लॉट चयन की सुविधा नहीं मिलेगीआयोग ने यह भी साफ किया है कि इस परीक्षा में स्लॉट चयन की सुविधा नहीं दी जाएगी. यानी उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा की तारीख या समय नहीं चुन पाएंगे. परीक्षा शुरू होने से करीब 8 से 10 दिन पहले परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी. वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे.













