
Shwaasa AI App: फोन के सामने खांसेंगे, ऐप बता देगा फेफड़ों का हाल! AIIMS ने इस AI ऐप को दी मंजूरी, जानें कैसे काम करता है काम
ABP News
AIIMS Approved AI App: एआई अब हर फील्ड में तरक्की कर रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि कौन से नए ऐप को एम्स में किया गया है, जो आपके खांसने पर आपकी सेहत का हाल बताएगा.
How Shwaasa AI App Detects COPD Through Cough: कर्नाटक के एक स्टार्टअप ने एआई आधारित मोबाइल एप ‘श्वासा’ तैयार किया है, जिसे एम्स से मान्यता मिल चुकी है. माना जा रहा है कि यह एप देश की प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था में जांच से जुड़ी एक बड़ी कमी को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है. यह एप खास एल्गोरिद्म तकनीक के जरिए मरीजों में क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज की स्क्रीनिंग करता है, जो भारत में बीमारियों का एक प्रमुख कारण है.
एम्स दिल्ली में हुआ टेस्ट
एम्स-दिल्ली ने पिछले साल अपने बल्लभगढ़ केंद्र में 460 लोगों पर इसका टेस्ट किया. लंग्स की जांच के लिए इस्तेमाल होने वाली स्पाइरोमेट्री, जिसे इस एरिया का मानक परीक्षण माना जाता है, उससे तुलना करने पर एप के नतीजों में संतोषजनक समानता पाई गई. खासकर गंभीर मामलों में इसकी सटीकता ज्यादा मजबूत रही. सामान्य और असामान्य मामलों में अंतर पहचानने में यह करीब 90 प्रतिशत तक सही पाया गया, जबकि सीओपीडी और अस्थमा जैसी बीमारियों की पहचान में इसकी सटीकता 82 से 87 प्रतिशत के बीच रही.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट













