
एंड्रॉयड फोन में प्राइवेसी को लेकर रहती है टेंशन? अभी बदल लें ये सेटिंग्स, एकदम सेफ रहेगा डेटा
ABP News
आजकल स्मार्टफोन में हमारी सेहत से लेकर बैंकिंग तक की सब जानकारी स्टोर होती है. हर कंपनी इस तक एक्सेस चाहती है. इसलिए एंड्रॉयड में कुछ सेटिंग्स बदलना जरूरी है ताकि प्राइवेसी की टेंशन न रहे.
हेल्थ से लेकर बैंकिंग तक आपके स्मार्टफोन में बहुत सेंसेटिव डेटा स्टोर होता है और इस पर कंपनियों के साथ-साथ हैकर्स की भी नजर होती है. एक रिसर्च में सामने आया था कि लगभग 70 प्रतिशत ऐप्स आपका सेंसेटिव डेटा एक्सेस करती है, जबकि 60 प्रतिशत ऐसी हैं, जो कैमरा, लोकेशन और माइक्रोफोन की एक्सेस मांगती हैं. ऐसे में अपने डेटा को सिक्योर करना बहुत जरूरी है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्राइवेसी के लिए आप एंड्रॉयड फोन में क्या-क्या सेटिंग्स कर सकते हैं.
नोटिफिकेशन एक्सेस को करें रिव्यू
आपके फोन पर नोटिफिकेशन आते ही वह स्मार्टवॉच पर भी दिख जाती है. एंड्रॉयड में मिरर नोटिफिकेशन का ऑप्शन मिलता है, जिससे कुछ ऐप्स दूसरे डिवाइसेस पर भी नोटिफिकेशन दिखा सकती हैं. अब चूंकि नोटिफिकेशन में मैसेज, ईमेल, बैंकिंग अलर्ट और सोशल मीडिया अलर्ट भी शामिल होते हैं तो ये काफी सेंसेटिव इंफोर्मेशन हो सकती है. इसलिए उन ऐप्स की नोटिफिकेशन एक्सेस डिसेबल कर दें, जिन्हें आप डेली यूज नहीं करते.
एडवरटाइजिंग आईडी करें डिलीट













