
Phulera Dooj 2026: आज फुलेरा दूज पर सिद्ध मुहूर्त, शीघ्र विवाह, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करें ये उपाय
ABP News
Phulera Dooj 2026: होली से पहले फाल्गुन माह में फुलेरा दूज त्योहार का खास महत्व है. ये पर्व प्रेम का प्रतीक है. शीघ्र विवाह, मनपसंद व्यक्ति से शादी के लिए इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा महत्वपूर्ण है.
Phulera Dooj 2026: फाल्गुन माह में आने वाला त्योहार फुलेरा दूज बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस साल फुलेरा दूज 19 फरवरी 2026 को है. ये पर्व प्रेम, आनंद और उल्लास का प्रतीक है. ऐसा माना जाता है कि यह दिन विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने और वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए विशेष तरह से शुभ होता है.
फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि पर मनाया जाने वाला त्योहार फुलेरा दूज ब्रज क्षेत्र में खासकर मथुरा-वृन्दावन में अधिक महत्वपूर्ण पर्व होता है. इस दिन को राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक पर्व माना जाता है. उनकी पूजा होती है और फूलें से विशेष श्रृंगार किया जाता है. मान्यता है इससे लव मैरिज, सुखी वैवाहिक जीवन पाने की मनोकामना पूरी होती है
फुलेरा दूज 2026
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 18 फरवरी 2026 को शाम 4.57 पर सुरू होगी और अगले दिन 19 फरवरी 2026 को दोपहर 3.58 पर समाप्त होगी.













