
Ram Navami 2026: राम नवमी मार्च में कब ? इस साल क्या है खास
ABP News
Ram Navami 2026: श्रीराम के भक्तों की संख्या अधिक है, ऐसे में उन्हें राम नवमी का इंतजार रहता है, अगले साल 2026 में राम नवमी का त्योहार दो दिन मनाया जाएगा, सालों बाद ये संयोग बना है जानें सही डेट.
Ram Navami 2026: मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था. इस दिन राम नवमी मनाई जाती है. ये चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है. आमतौर पर पंचांग भेद के कारण जन्माष्टमी दो दिन मनाई जाती है लेकिन साल 2026 में सालों बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि राम नवमी भी दो दिन मनाई जाएगी.
राम नवमी 2026 डेट
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की 26 मार्च 2026 को सुबह 11.38 से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10.06 मिनट तक रहेगी.
राम नवमी पूजा अनुष्ठान आदि करने के लिए मध्याह्न का समय सर्वाधिक शुभ होता है. ग्रंथों के अनुसार मध्याह्न के मध्य का समय श्री राम जी के जन्म के क्षण को दर्शाता है तथा मन्दिरों में इस क्षण को भगवान श्री राम के जन्म काल के रूप में मनाया जाता हैं. श्रीराम का जन्म दोपहर 12 हुआ था इसलिए इस दिन पूजा करना श्रेष्ठ होगा. राम नवमी मध्याह्न का क्षण - दोपहर 12:27













