
ISRO के VSSC में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन
ABP News
यह इंटर्नशिप कार्यक्रम विशेष रूप से उन भारतीय छात्रों के लिए है जो अंतरिक्ष विभाग (DoS) और इसरो से जुड़े विज्ञान एवं तकनीकी विषयों में पढ़ाई कर रहे हैं.
अगर आप इंजीनियरिंग, साइंस या रिसर्च के छात्र हैं और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखते हैं, तो भारत के प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थानों में से एक विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने छात्रों के लिए इंटर्नशिप के शानदार अवसर की घोषणा की है. यह केंद्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतर्गत कार्य करता है और देश के अंतरिक्ष मिशनों में जरूरी भूमिका निभाता है.
यह इंटर्नशिप कार्यक्रम विशेष रूप से उन भारतीय छात्रों के लिए है जो अंतरिक्ष विभाग (DoS) और इसरो से जुड़े विज्ञान एवं तकनीकी विषयों में पढ़ाई कर रहे हैं. इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है, इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस इंटर्नशिप के लिए भारत और विदेश के मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो नियमित ऑन-कैंपस कोर्स में नामांकित हों या आवेदन की अंतिम तिथि से छह महीने के भीतर अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हों. पीएचडी छात्रों के लिए कोर्स वर्क पूरा होना जरूरी है. आवेदकों के पास कम से कम 60 प्रतिशत कुल अंक या 10 प्वाइंट स्केल पर 6.32 CGPA होना चाहिए.













