
iPhone 18 Pro मॉडल्स में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती ऐप्पल, 1-2 नहीं, मिलेंगी पूरी 10 धांसू अपग्रेड्स
ABP News
ऐप्पल इस साल सितंबर में आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स को लॉन्च करेगी. कंपनी इन दोनों ही मॉडल्स में एक से बढ़कर एक अपग्रेड देने वाली है.
ऐप्पल के दीवानों को लेटेस्ट आईफोन का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस साल ऐप्पल सितंबर में आईफोन 18 प्रो मॉडल्स लॉन्च करेगी. अभी इसकी लॉन्चिंग में कई महीनों का समय बाकी है, लेकिन इसके एक्सपेक्टेड फीचर्स सामने आ गए हैं. इन फीचर्स को देखकर एक बात साफ समझ आ रही है कि ऐप्पल अपने फ्लैगशिप मॉडल में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती. कंपनी 18 प्रो मॉडल्स में लगभग 10 बड़ी अपग्रेड देने जा रही है, जिससे ये आईफोन कंपीटिशन में सबसे आगे निकल जाएंगे.
18 प्रो मॉडल्स में मिलेंगी ये अपग्रेड्स
डिजाइन- अपकमिंग 18 प्रो मॉडल्स के रियर में सिंगल टोन कलर मिलेगा. मौजूदा 17 प्रो मॉडल्स के डुअल-टोन कलर में आ रही फेडिंग की दिक्कत को देखते यह बदलाव किया जा रहा है.
नई बैटरी- आईफोन 18 प्रो मैक्स में अब तक की ऐप्पल की सबसे बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसकी कैपेसिटी 5,200mAh तक हो सकती है. इस कारण अपकमिंग फ्लैगशिप मॉडल का भार और आकार भी थोड़ा बढ़ेगा.













