
महाभारत का रहस्य: युधिष्ठिर की दूसरी पत्नी देविका अनसुना सच! क्या आप जानते हैं यौधेय की मां के बारे में?
ABP News
Yudhishthira wife Devika: महाभारत में पांडवों की पत्नी के तौर पर द्रौपदी का ही जिक्र आमतौर पर देखने को मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं युधिष्ठिर की द्रौपदी के अलावा अन्य एक पत्नी थीं.
Yudhishthira wife Devika in the Mahabharata: महाभारत महाकाव्य में युधिष्ठिर एक प्रमुख पात्र होने के साथ-साथ अनुशासन और न्यायपरायण व्यक्ति भी हैं, फिर भी उनकी पत्नी को लेकर रहस्य बना रहता है. सार्वजनिक रूप से उन्हें युधिष्ठिर के साथ कम ही देखा गया है, वे उनके वनवास के दौरान भी उनके साथ नहीं थीं, और न ही स्वर्ग की यात्रा के दौरान भी.
पांडवों में सबसे बड़े भाई युधिष्ठिर की द्रौपदी के अलावा एक और पत्नी थी, जिनका नाम देविका था. वह शिव राज्य के राजा गोवसेना की बेटी और क्षत्रिय राजकुमारी भी थीं. उनकी प्रमुख भूमिका के बाद भी महाभारत में उनसे जुड़ी कम ही जानकारी देखने को मिलती है, जिससे वे कहीं न कहीं एक रहस्यमयी व्यक्तित्व बनी हुई हैं.
महाभारत युद्ध के 7 दिव्य रहस्य: समय रुकना, खोई हुई तकनीक और कृष्ण की दिव्य शक्तियों की अनसुनी सच्चाई!
दरअसल देविका का विवाह युधिष्ठिर से वनवास काल से पहले हुआ था, हालांकि उन्होंने द्रौपदी के बाद युधिष्ठिर से विवाह किया था. युधिष्ठिर ने राजा द्रुपद से पहली मुलाकात में खुद को अविवाहित बताया था, जबकि उनका विवाह पहले ही देविका से हो चुका था.













