
आसपास खड़े लोग नहीं देख पाएंगे स्क्रीन, भीड़ में ऑटोमैटिक ऑन हो जाएगा Galaxy S26 Ultra का प्राइवेसी डिस्प्ले
ABP News
Galaxy S26 Ultra में मिलने वाला प्राइवेसी डिस्प्ले गजब के काम करेगा. भीड़भाड़ वाली जगहों या सेंसेटिव ऐप्स का इस्तेमाल करते समय यह अपने आप इनेबल हो जाएगा, जिससे प्राइवेसी की टेंशन खत्म हो जाएगी.
सैमसंग की Galaxy S26 सीरीज अगले हफ्ते लॉन्च हो रही है. इसके फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S26 Ultra में प्राइवेसी डिस्प्ले मिलने वाला है. अब इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़भाड़ वाली जगहों पर प्राइवेसी डिस्प्ले ऑटोमैटिक इनेबल हो जाएगा, जिससे आपके आसपास खड़ा कोई भी व्यक्ति यह नहीं देख पाएगा कि आप अपने फोन में क्या कर रहे हैं. बैंकिंग ऐप्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स में लॉग-इन करते समय यह फीचर प्राइवेसी की एक्स्ट्रा लेयर प्रोवाइड करवाएगा.
ऑटो प्राइवेसी आसान करेगी काम
रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 Ultra में एक ऑटो प्राइवेसी सेटिंग होगी. इसे ऑन करने के बाद जब भी आप बैंकिंग या दूसरी सेंसेटिव ऐप्स यूज करेंगे, यह प्राइवेसी डिस्प्ले को इनेबल कर देगी. इसके अलावा जब भी आप भीड़ वाली जगहों पर खड़े होंगे, यह फीचर इनेबल हो जाएगा. माना जा रहा है कि फोन फ्रंंट कैमरा या माइक्रोफोन से आवाज सुनकर भीड़ वाली जगह की पहचान करेगा. इसमें यूजर को अपनी जरूरत के हिसाब से मैनुअल सेटिंग का भी ऑप्शन मिलेगा. मैक्सिमम प्राइवेसी के लिए भी सेटिंग में एक टॉगल दिया जाएगा, जो स्क्रीन को एकदम डिम कर देगा.
कैसे काम करेगा प्राइवेसी डिस्प्ले?













