
Ramadan Start Date in India: भारत में कब शुरू होगा माह-ए-रमजान, 18 या 19 फरवरी कब दिखेगा चांद
ABP News
Ramadan 2026 Kab Se Shuru Ho Rhe Hai: सऊदी अरब में 17 फरवरी को चांद देखने की पुष्टि की गई और रमजान की शुरुआत हो गई. सऊदी में 18 फरवरी से लोगों ने आज पहला रोजा रखा. जानें भारत में कब शुरू होगा रमजान.
Ramadan 2026 Kab Se Shuru Ho Rhe Hai: भारत में रमजान की शुरुआत सऊदी अरब के एक दिन बाद होती है. सऊदी अरब में कल यानी 17 फरवरी 2026 की रात चांद नजर आने की आधिकारिक पुष्टि की गई है. सऊदी अरब और खाड़ी देशों में 18 फरवरी को लोगों ने सहरी कर रोजे की शुरुआत कर दी. इस आधार पर माना जा रहा है कि, भारत में 19 फरवरी से माह-ए-रमजान की शुरुआत हो सकती है.
भारत में 19 फरवरी से रमजान शुरू! (India Crescent Moon Sighting)
सऊदी अरब में पाक माह रमजान की शुरुआत होने के बाद बताया जा रहा है कि, भारत में पहला रोजा 19 फरवरी को रखा जाएगा. आज 18 फरवरी की शाम नमाज के बाद लोग भारत में भी हिलाल (नया चांद या अर्धचंद्राकार चांद) को देखने की कोशिश करेंगे. अगर किसी कारण आज भारत में चांद नजर नहीं आता तो भारत की विभिन्न हिलाल कमेटियां बुधवार शाम को बैठक करेंगी और फिर रमजान के आधिकारिक तिथि घोषणा की जाएगी.
रमजान कब शुरू और कब खत्म (Ramadan Dates 2026 Start and End Date in India)













