
Ramadan 2026: चांद का हुआ दीदार, गुरुवार को पहला रोजा, रोजेदार दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत देखें अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय
ABP News
Ramadan 2026 Pehla Roza: माह-ए-रमजान का पहला रोजा गुरुवार 19 फरवरी को रखा जाएगा. सुबह फज्र की अजान से पहले रोजेदार सहरी करेंगे और शाम में इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है.
Ramadan 2026 Pehla Roza: रमजान केवल पाक महीना ही नहीं बल्कि यह आस्था, पंरपरा, संयम, उपकारिता से जुड़ा महीना भी है. रमजान की शुरुआत होते ही सुबह से लेकर शाम तक रोजा रखने की परंपरा भी शुरू हो जाती है. ‘रोजा’ रमजान के 5 स्तंभों में एक है. रमजान में रोजा रखना भी इबादत का एक तरीका है, जो इंसान को अल्लाह के करीब लाता है.
भारत में लोगों ने 18 फरवरी 2026 को चांद का दीदार किया. मकरजी चांद कमेटी द्वारा भी चांद की पुष्टि की गई. 19 फरवरी को पहला रमजान रहेगा और इसी दिन पहला रोजा भी रखा जाएगा.
रमजान का पहला रोजा
रमजान का पहला रोजा गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को रखा जाएगा. पहला रोजा आध्यात्मिक रूप से गहन और गहरे अर्थपूर्ण महीने की शुरुआत का प्रतीक है. पहला रोजा ‘ईमान की पहल’ है. 19 फरवरी को पहले रोजे पर सेहरी और इफ्तार का समय क्रमशः सुबह 5:36 बजे और शाम 6:15 बजे होगी. हालांकि अलग-अलग शहरों के समय में अंतर होता है. रोजेदार यहां देखें अपने शहर के अनुसार सहरी-इफ्तार का समय.













