
Kal Ka Rashifal 20 February 2026: कल किसकी किस्मत देगी साथ, कौन होगा परेशान? जानिए शुक्रवार को क्या कहते हैं आपके सितारे!
ABP News
Kal Ka Rashifal 20 February 2026: कल का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण है. मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातक रहे धन और बिजनेस में बरतें सावधानियां. जानिए सभी राशियों का हाल.
Kal Ka Rashifal: भविष्यवक्ता: डॉ. अनीष व्यास (पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान) मंगलवार, 20 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज कुछ राशियों को धन लाभ होगा, तो कुछ को सेहत का ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं कल का राशिफल-
मेष राशि आज अपने मन की बात परिवार वालों से साझा करें तो चिंता कम होगी. शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. जीवनसाथी की तरफ आकर्षण महसूस होगा.
वृष राशि स्वयं को रचनात्मक कार्यों में लगाने का प्रयास करें. वैवाहिक जीवन के आनंद लेने के लिए सही समय है. मान-सम्मान बढ़ेगा. घर में किसी समारोह के होने पर खर्चा अधिक हो सकता है.
मिथुन राशि आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे जिससे काम में भी मन लगेगा. घरवालों को भी समय दें. इस राशि के बेरोजगार लोगों को नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. इंतजार करें.













