
Sri Lanka vs Pakistan T20 WC Live Score: पाकिस्तान की बैटिंग जारी, बाबर आजम प्लेइंग 11 से बाहर
AajTak
Sri Lanka vs Pakistan T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान को आज अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान को आज अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. अब पाकिस्तान की पहले बल्लेबाजी चल रही है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और पल-पल की अपडेट जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें....
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, चैरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका
पाकिस्तान कैसे कर सकता है सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई
अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है, तो 160 रन बनाने पर उन्हें 64 रन या उससे अधिक के अंतर से जीत हासिल करनी होगी. अगर वे 161 रनों का पीछा कर रहे हैं, तो उन्हें 40 या उससे अधिक गेंदें शेष रहते ये रन बनाने होंगे. ऐसा नहीं है कि यह उपलब्धि असंभव है. पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में 102 रनों से जीत दर्ज की है - लेकिन वह जीत नामीबिया के खिलाफ थी, और अब मुकाबला कहीं ज्यादा बड़ा है.
सह-मेजबान श्रीलंका पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है. उसे सुपर-8 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से हार मिली थी, जबकि इंग्लैंड अंतिम चार में जगह पक्की कर चुका है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








