
Sri Lanka vs New Zealand T20 WC Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
AajTak
Sri Lanka vs New Zealand T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का रोमांच चरम पर है. आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. ये मैच इसलिए भी रोचक होगा क्योंकि ग्रुप-2 से सेमीफाइनल का एक स्थान पक्का हो गया है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का रोमांच चरम पर है. आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. ये मैच इसलिए भी रोचक होगा क्योंकि ग्रुप-2 से सेमीफाइनल का एक स्थान पक्का हो गया है. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर क्वालिफाई कर लिया है. ऐसे में सेमीफाइनल के लिए केवल एक ही जगह खाली है. जिसके लिए तीन टीमें दावेदार हैं. न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका.
यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रीलंका के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है. हार की स्थिति में वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम भी देर नहीं करना चाहेगी और सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. पाकिस्तान की नजरें भी इस मुकाबले पर टिकी रहेंगी क्योंकि उसकी उम्मीदें इसी मैच के नतीजे पर निर्भर करेंगी.
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 की महाटक्कर, यहां देखें लाइव अपडेट
श्रीलंका ने 2014 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, लेकिन उसके बाद से वह एक बार भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया है. मौजूदा संस्करण में टीम ने लगातार तीन जीत के साथ शानदार शुरुआत की थी. हालांकि, जिम्बाब्वे ने उसे छह विकेट से हराकर लय तोड़ दी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 51 रन की हार और भी निराशाजनक रही, जहां 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 95 रन पर सिमट गई.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









