
Sourav Ganguly Plot Case: सौरव गांगुली की जमीन पर कब्जे की कोशिश, फोन पर दी धमकी और गार्ड को भी पीटा
AajTak
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई है. उनकी स्कूल की जमीन पर बदमाशों ने ताला तोड़ दिया. जब सिक्योरिटी गार्ड ने रोका तो उसके साथ भी मारपीट की गई. जानिए क्या है ये पूरा मामला...
Sourav Ganguly Plot Case: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कुछ दबंगों ने गांगुली की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की है. इसको लेकर पुलिस में शिकायत भी कर दी गई है. शिकायत में कहा गया है कि दबंगों ने गांगुली की जमीन पर ताला तोड़कर कब्जा जमाया है.
इसी दौरान जब वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उन लोगों को रोकने की कोशिश की, तो उसके साथ भी जमकर मारपीट की. पुलिस में यह शिकायत गांगुली की पीए तानिया भट्टाचार्य ने की है. उन्होंने कहा कि जब उन आरोपियों से फोन पर बात की गई, तो वो धमकी देने लगे और बदतमीजी करने लगे थे.
स्कूल की जमीन पर गार्ड से मारपीट
बता दें कि सौरव गांगुली की यह खाली पड़ी जमीन पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के भाटनगर में स्थित है. यह जमीन स्कूल के लिए है. यहां स्कूल बनाया जाएगा. फिलहाल, उस जगह अभी ताला लगा हुआ है. गांगुली की पीए तानिया भट्टाचार्य महेशतला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ दबंगों ने उस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की है.
शिकायत के मुताबिक, बदमाश कई दिनों से कब्जा करने की अलग-अलग कोशिशें कर रहे हैं. उन्होंने गांगुली की जमीन पर लगा ताला भी तोड़ दिया. साथ ही असामाजिक कार्य भी किए. कायत में कहा गया है कि कब्जा करने के दौरान जब सिक्योरिटी गार्ड ने उन बदमाशों को रोका तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की. तानिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को फोन पर धमकी भी दी है.
बदमाशों ने गाली-गलौज भी की

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












