
Smartphone Selling tips: पुराने फोन पर मिलेंगे 'फुल पैसे', बेचते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
AajTak
How to get Best Value for old Smartphone: पुराने फोन के लिए बेस्ट वैल्यू चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो नुकसान उठाना पड़ेगा. आइए जानते हैं आप कैसे अपने फोन की फुल वैल्यू हासिल कर सकते हैं.
सभी ब्रांड के स्मार्टफोन के लिए हमें अच्छी रिसेल वैल्यू नहीं मिलती है. वहीं फोन्स की वैल्यू तेजी से कम भी होती है. मसलन आप किसी फोन को खरीदने के लगभग एक या दो महीने बाद बेचना चाहें, तो भी उसकी वैल्यू कई बार मन मुताबिक नहीं मिलती है.
किसी स्मार्टफोन की बेस्ट रिसेल वैल्यू पाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं आप कैसे अपने पुराने फोन के बदले अच्छे पैसे पा सकते हैं. किसी भी पुराने स्मार्टफोन को आप दो तरह से निकाल सकते हैं.
या तो आप उसे बेच दें या फिर उसे किसी दूसरे फोन से एक्सचेंज कर लें. हैंडसेट को बेचने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की सुविधाएं मौजूद हैं. सबसे पहले बात करते हैं किसी हैंडसेट की एक्सचेंज वैल्यू हासिल करने की.
पुराने स्मार्टफोन को आप किसी नए फोन को खरीदते वक्त एक्सचेंज कर सकते हैं. दरअसल, सेल के दौरान किसी हैंडसेट को एक्सचेंज करना एक फायदे का सौदा होता है. इसमें आपको फोन की एक्सचेंज वैल्यू के साथ एक्सचेंज बोनस भी मिल जाता है.
यानी आप अपने फोन की वैल्यू के साथ-साथ बोनस का भी फायदा उठा सकते हैं. किसी पुराने डिवाइस को रिप्लेस करने का यह सबसे सही तरीका होता है. ध्यान रहे कि बेस्ट वैल्यू पाने के लिए आपको बंपर डिस्काउंट वाली सेल का इंतजार करना पड़ेगा.
Olx, Cashify जैसे कई ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं, जो आपके पुराने फोन को खरीदते हैं. ध्यान रहे कि आपके फोन की वैल्यू उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है. अपने फोन की बेहतर वैल्यू पाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










