
Skullcandy Spoke Review: 2,999 रुपये में अच्छी ऑडियो क्वालिटी
AajTak
अमेरिकन ऑडियो ऐक्सेसरीज मेकर कंपनी Skullcandy ने भारत में पिछले साल नवंबर में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Spoke को लॉन्च किया था. कंपनी ने इसकी वास्तविक कीमत 7,999 रुपये रखी है. लेकिन, इसे 2,999 रुपये में पेश किया गया था और ये अभी भी इसी कीमत पर कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड है.
अमेरिकन ऑडियो ऐक्सेसरीज मेकर कंपनी Skullcandy ने भारत में पिछले साल नवंबर में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Spoke को लॉन्च किया था. कंपनी ने इसकी वास्तविक कीमत 7,999 रुपये रखी है. लेकिन, इसे 2,999 रुपये में पेश किया गया था और ये अभी भी इसी कीमत पर कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड है. फिलहाल हम यहां आपको Skullcandy Spoke का रिव्यू बताने जा रहे हैं. ट्रू वायरलेस ईयरबड्स का बाजार अब काफी बड़ी हो गया है. Realme, Xiaomi और Noise जैसी कंपनियां भारत में बजट में ट्रू वायरलेस ईयरबड्स उपलब्ध कराती हैं. इस बीच आइए जानते हैं कि एक बड़ी ऑडियो कंपनी के बजट ट्रू वायरलेस हेडसेट का रिस्पॉन्स कैसा है. डिजाइन एंड बिल्ड क्वालिटी: इस ऑडियो डिवाइस को एकदम प्लेन डिजाइन वाला रखा गया है. चार्जिंग केस और ईयरबड्स दोनों का ही कलर ब्लैक है. बॉडी प्लास्टिक की है और पूरी बॉडी में काफी अच्छी फिनिशिंग दी गई है. बेसिक डिजाइन वाला होने के बावजूद भी ये काफी प्रीमियम फील देता है. इसका साइज ज्यादा बड़ा भी नहीं है. इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है. चार्जिंग केस में ही कैप में स्कलकैंडी का लोगो दिया गया है.More Related News













